उन्नाव में डिप्टी एसपी कृपा शंकर अब गोरखपुर में हो गए सिपाही

पत्नी और प्रेमिका के चक्कर में हुए डिमोशन की पूरी कहानी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में डिप्टी एसपी रहे कृपा शंकर कनौजिया को एक गलती भारी पड़ गई और वो अब अधिकारी से सीधे सिपाही बना दिए गए हैं।दरअसल किसी निजी काम के लिए छुट्टी लेने के बाद कृपा शंकर अपने घर नहीं पहुंचे थे और पत्नी के लापता होने की शिकायत पर पुलिस ने उन्हें कानपुर के एक होटल में महिला सिपाही के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था, इसके बाद उनका डिमोशन कर दिया गया
आमतौर पर नौकरियों में लोगों का प्रमोशन होता है लेकिन उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक पुलिस अधिकारी का डिमोशन हो गया और वो डिप्टी एसपी से सीधे कांस्टेबल बन गए हैं,दरअसल उन्नाव के तत्कालीन सीओ कृपा शंकर कनौजिया को उनकी हरकतों की वजह से और पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में डिमोशन कर अधिकारी से सिपाही बना दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक कृपा शंकर कनौजिया ने 6 जुलाई 2021 को उन्नाव के एसपी से पारिवारिक वजहों से छुट्टी मांगी थी, इसके बाद वो जुलाई 2021 से ही लापता हो गए थे और बाद में पता चला कि छुट्टी मंजूर होने के बाद वो घर जाने की बजाय कहीं और चले गए थे।

महिला सिपाही के साथ होटल में थे अधिकारी

CO कृपा शंकर कनौजिया को एक महिला सिपाही के साथ होटल में पकड़ा गया था, रिपोर्ट के मुताबिक उस दौरान उन्होंने कानपुर के एक होटल में चेकइन किया था और महिला सिपाही भी उनके साथ थी, इस दौरान सीओ ने अपने प्राइवेट और सरकारी, दोनों मोबाइल नंबर बंद कर दिया था। वहीं दूसरी तरफ सीओ कृपा शंकर का नंबर बंद आने की वजह से जब परेशान पत्नी ने जानकारी हासिल की तो उन्हें पता चला कि उसके पति छुट्टी लेकर घर के लिए निकले थे लेकिन पहुंचे नहीं, इस पर पत्नी ने एसपी उन्नाव को फोन करके मदद मांगी थी।

पत्नी की शिकायत पर एसपी ने की जांच तो खुल गया भेद

किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए उन्नाव के एसपी ने सीओ कृपा शंकर का पता लगाने के लिए सर्विलांस टीम को काम पर लगाया, इसी दौरान पता चला कि सीओ कृपा शंकर कनौजिया का मोबाइल नेटवर्क कानपुर में एक होटल में आकर बंद हुआ था। उन्नाव पुलिस कानपुर के उस होटल में पहुंची, जहां सीओ की लोकेशन पता चली थी पुलिसकर्मियों ने जांच की तो कानपुर के होटल में सीओ और महिला सिपाही एक साथ मिले। बताया जा रहा है कि सबूत के तौर पर उन्नाव पुलिस सीओ से जुड़े वीडियो अपने साथ ले गई थी, होटल में एंट्री करते समय सीओ और महिला सिपाही सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए थे।

एडीजी ने किया डिमोशन

मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार (शासन) ने पूरे मामले पर समीक्षा के बाद कृपा शंकर कनौजिया को रिवर्ट कर फिर से सिपाही बनाने की सिफारिश की जिसके बाद एडीजी प्रशासन ने CO को सिपाही बनाने का आदेश जारी कर दिया। उन्नाव में बीघापुर के सीओ रहे कृपाशंकर कनौजिया को अब सिपाही बना दिया गया है और उनकी नई तैनाती 26वीं पीएसी वाहिनी गोरखपुर में की गई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago