बीएड प्रवेश परीक्षा चार परीक्षा केंद्रों पर 15 जून को होगी

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले में के चार परीक्षा केन्द्रों पर 15 जून को बीएड की प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा की तैयारियों में सभी जुटे हुए हैं। परीक्षा सख्ती के बीच हो इसको लेकर प्रशासन एलर्ट है।
अपर जिला अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने सभी केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ ही ड्यूटी पर लगे अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। परीक्षा को लेकर जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा ने बताया कि 15 जून को परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। परीक्षा में कुल 5600 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सुबह पाली में 2900 परीक्षार्थी और शाम पाली में 2700 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सुबह पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से 12 बजे के बीच और शाम पाली की परीक्षा 2 बजे से 5 बजे के बीच होगी। उन्होंने बताया कि जनपद में चार केन्द्र बनाए गए हैंl एच.आर. इंटर कॉलेज खलीलाबाद, एच.आर.पी.जी. कॉलेज खलीलाबाद, नेहरु कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद और मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद को केन्द्र बनाया गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

19 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

19 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago