EC को करनी चाहिए AAP के टिकट बंटवारे और धन के लेन-देन की जांच-विजय गोयल

नई दिल्ली एजेंसी। दिल्ली इकाई ने आम आदमी पार्टी के कैश फॉर टिकट के आरोपों की जांच की मांग की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने विवाद को लेकर आप पर निशाना साधा और कहा कि चुनाव आयोग को इस मामले की जांच करनी चाहिए। चुनाव आयोग मामले की जांच करेगा। पैसे के लिए एमसीडी के टिकट बेचने के आरोप में आप विधायक को उनकी ही पार्टी के लोगों ने पीटा था। यह एक गंभीर चिंता का विषय है। उम्मीदवारों के कई वीडियो हैं जो दावा करते हैं कि आप ने नगरपालिका चुनाव के टिकट के बदले पैसे मांगे। तथाकथित ईमानदार पार्टी का असली चेहरा सामने आ गया है और पार्टी के कई लोग इसे छोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, “कुछ लोग दूसरे राज्यों में चुनाव इसलिए लड़ते हैं ताकि टिकट के नाम पर करोड़ों रुपए वसूले जा सकें। हाल ही में दिल्ली ही नहीं पूरे देश ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बिन्दु श्रीराम का स्टिंग ऑपरेशन देखा। मामले सामने आ रहे हैं और अगर गलती से भी ये उम्मीदवार एमसीडी चुनाव में जीत जाते हैं तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये कितना भ्रष्टाचार करेंगे। 

वीडियो में मटियाला से आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव भीड़ से घिरे नजर आ रहे हैं। कुछ लोग उनसे गाली-गलौज कर रहे हैं तो कुछ हाथापाई। बड़ी मुश्किल से गुलाब सिंह हमलावर लोगों की भीड़ से निकल पाए। बताया जाता है कि गुलाब सिंह से हाथापाई करने वाले उन्हीं के पार्टी के लोग थे।   टिकट बंटवारे में धांधली के आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुलाब सिंह यादव से हाथापाई की थी। 

Editor CP pandey

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

4 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

4 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

9 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

9 hours ago