Categories: Newsbeat

ई-रिक्शा चालक पर हथौड़े से हमला दबंगों ने लूटी दिनभर की कमाई

​बरियारपुर /देवरिया। (राष्ट्र की परंपरा)
जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़ित की पत्नी ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
​​प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित मन्नू गोंड, जो पेशे से ई-रिक्शा चालक हैं और वर्तमान में देवरिया के तारा भवन के पास किराए पर रहते हैं, बीते दिन अपना काम कर रहे थे। आरोप है कि जब वह रिक्शा लेकर जा रहे थे, तभी ब्रिम गुप्ता नामक व्यक्ति ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।
​शिकायतकर्ता पिंकी गोंड (मन्नू की पत्नी) ने बताया कि आरोपी ने उनके पति पर जानलेवा हमला किया और लोहे की हथौड़ी से उनके हाथ पर वार कर उन्हें घायल कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने ई-रिक्शा को अपने कब्जे में ले लिया।
​जब पिंकी गोंड अपने साथ दो अन्य लोगों को लेकर ई-रिक्शा वापस लेने पहुंचीं, तो आरोपी ने उनके साथ भी बदसलूकी की। आरोप है कि ब्रिम गुप्ता ने उन्हें धमकी देते हुए कहा, अभी तो इसे मारा है, तुम लोग यहाँ से चले जाओ वरना तुम सबको भी बहुत मारूँगा।
​पैसे छीनने का भी आरोप
​पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान ई-रिक्शा के गल्ले में रखे 1600 रुपये भी आरोपी ने छीन लिए। यह राशि चालक की पूरे दिन की मेहनत की कमाई थी। घटना दोपहर करीब शाम की बताई जा रही है।
​​पीड़िता ने बरियारपुर थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपना ई-रिक्शा वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयास से 6969 करोड़ की परियोजना मंजूर, बाराबंकी-बहराइच के बीच सफर होगा आसान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से बाराबंकी से…

39 minutes ago

गुरुवार को देखा जाएगा ईद का चांद इबादत में बीता 28वां रोजा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जहन्नम से आजादी का अशरा चल रहा है। ईद आने वाली है। नमाज,…

44 minutes ago

सीएम डैशबोर्ड पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं जिम्मेदारों को कारण बताओ नोटिस

सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी की सख्ती—रैंकिंग न सुधरी तो वेतन बाधित करने की चेतावनी गोरखपुर(राष्ट्र की…

48 minutes ago

चनकौंली ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं का मामला गरमाया, प्रधान के कबूलनामें का वीडियो वायरल

पुत्र व पुत्रवधू को मजदूरी भुगतान, निजी फर्म से खरीद दिखाकर निकासी को किया स्वीकार…

56 minutes ago

स्वरोजगार को बढ़ावा: युवा उद्यमियों को लाखों का ब्याज मुक्त ऋण वितरित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

1 hour ago

किसान दिवस में उठीं भुगतान, रजिस्ट्री और जल निकासी की समस्याएं

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला…

1 hour ago