डीएम की अध्यक्षता में 14 नवम्बर को आयोजित होगा ई-लाटरी कार्यक्रम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के समस्त सम्मानित कृषकों को खुश खबरी है उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह ने बताया है कि कृषि यंत्रीकरण की समस्त योजनाओं के अन्तर्गत रू० 10 हजार से अधिक अनुदान वाले समस्त कृषि यन्त्र/कृषि रक्षा उपकरणों, कस्टम हायरिंग सेन्टर, ग्रामीण उद्यमी, थ्रेसिंग फलोर, एवं स्माल गोदाम इत्यादि की बुकिंग कृषकों द्वारा विभागीय पोर्टल पर की गयी है। जिनका चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जाना है। जिन विकास खण्डों में कृषि यंत्रीकरण की समस्त योजनाओं में लक्ष्य की सीमा तक ही बुकिंग हुयी है उन समस्त कृषकों की बुकिंग निदेशालय स्तर से कन्फर्म की जा चुकी है इसलिए उनके लिए ई-लाटरी की आवश्यकता नहीं है। ई-लाटरी का कार्यक्रम जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय गठित समिति (डी०एल०एस०सी०) के समक्ष 14 नवम्बर दिन- वृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में प्रातः 11.30 बजे से सम्पन्न कराई जायेगी।

Karan Pandey

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

6 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

7 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

7 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

7 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

7 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

1 day ago