गंभीर रूप से घायल वृद्ध गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर, प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था कड़े करने की मांग
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि समापन पर प्रतिमा विसर्जन का उत्सव गुरुवार को उस समय मातम में बदल गया जब चौक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परासखाड़ टोला झुंगवा चौराहे पर 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन विद्युत लाइन से ट्रॉली टकरा गई। इस हादसे में छः लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना ग्राम पंचायत शेखपुरवा की है, जहां नवरात्रि पर्व पर देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। गुरुवार को ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से प्रतिमा विसर्जन के लिए रोहिन नदी के चानकी घाट की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ट्रॉली पर सजी हुई सजावटी पाइप ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की लाइन से अचानक छू गई, जिससे ट्रॉली में करंट प्रवाहित होने से हादसा हो गया। जिसमे अंशिका (12 वर्ष) पुत्री संतोष,महिमा (14 वर्ष) पुत्री संतवली,दिव्या (10 वर्ष) पुत्री संतोष,रवीना (17 वर्ष) पुत्री मुराली,इन्नर (65 वर्ष) निवासी शेखपुरवा,अखिलेश गुप्ता (30 वर्ष) निवासी झुंगवा बुरी तरह से झुलस गये। ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां 65 वर्षीय इन्नर की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। अन्य पांच घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
ग्रामीणों ने बताया कि हादसा इतनी तेजी से हुआ कि जुलूस में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। अचानक करंट लगते ही ट्रॉली में बैठे लोग चीखने लगे और अफरा-तफरी मच गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने साहस और समझदारी दिखाते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जिससे बड़ी त्रासदी टल गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद गहरी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि त्योहारों और जुलूसों के दौरान बिजली लाइन की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जाती है। न ही विद्युत विभाग और न ही प्रशासन ने हाईटेंशन लाइन के आसपास से गुजरने वाले जुलूसों पर ध्यान दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अगले पर्व और जुलूसों के दौरान बिजली आपूर्ति बंद कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल घायलों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, बिजली विभाग को भी सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर सख्त निर्देश दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें –दशहरा मेले से लौटते समय देवरिया में भीषण सड़क हादसा, 2 युवकों की मौत, 5 घायल
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…