आगरा में दुर्गा विसर्जन हादसा: उटंगन नदी में डूबे 13 युवक, तीन के मिले शव, गांव में मातम

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। दशहरा के मौके पर आगरा के खेरागढ़ स्थित उटंगन नदी में बड़ा हादसा हो गया। मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान गांव कुसियापुर डूगरवाला के 13 युवक गहरे पानी में डूब गए। इस हादसे में अब तक 3 शव बरामद हुए हैं, जबकि एक युवक को ग्रामीणों ने बचा लिया। 9 युवक अब भी लापता हैं, जिनमें पांच नाबालिग शामिल हैं।

हादसे का विवरण

गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे ग्रामीण मूर्ति विसर्जन के लिए नदी पर पहुंचे। गहरे पानी में मूर्ति ले जाते समय सभी युवक हाथ पकड़कर आगे बढ़ रहे थे। अचानक एक युवक का पैर फिसलने से सभी एक-एक कर गहरे पानी में समा गए। मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई।

ग्रामीणों ने विष्णु (20) को किसी तरह बचा लिया, जिसे गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहीं, पुलिस की मदद से डेढ़ घंटे बाद ओमपाल (25) और गगन (24) के शव निकाले गए। देर रात मनोज (17) का शव भी बरामद हुआ।

ग्रामीणों का आरोप – सुरक्षा इंतजाम नहीं थे

गांव वालों का आरोप है कि नदी किनारे कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। अगर पुलिस और SDRF की टीम समय पर मौजूद होती, तो इतना बड़ा हादसा टाला जा सकता था। गुस्साए ग्रामीणों ने एसडीआरएफ टीम के देर से पहुंचने पर जाम भी लगाया, जिसे पुलिस ने समझाकर शांत कराया।

अधिकारियों ने लिया जायजा

सूचना पर जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी और डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वहीं, पुलिस और गोताखोर लापता युवकों की तलाश में जुटे हैं।

हादसे से गांव में मातम

कुसियापुर गांव में माता चामड़ मंदिर पर नवरात्र में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थी। विसर्जन के लिए महिलाएं, बच्चे और पुरुष नदी पर पहुंचे थे। लेकिन हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Karan Pandey

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

5 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

14 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 day ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago