बरेली (राष्ट्र की परम्परा)। 26 सितंबर को बरेली में हुए बवाल के बाद पुलिस और प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में मौलाना तौकीर रजा खां को पनाह देने वाले उसके करीबी फरहत खां का फाइक एन्क्लेव स्थित मकान शुक्रवार को बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) सील करेगा।
बीडीए ने बुधवार को बारादरी थाना पुलिस के माध्यम से फरहत को नोटिस जारी किया था। नोटिस में मकान को अवैध निर्माण बताते हुए 3 अक्टूबर तक खाली कराने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस ने परिवार को मकान खाली करने के लिए कहा, लेकिन समय सीमा तक घर खाली नहीं हुआ।
मौलाना तौकीर रजा फरहत के घर से गिरफ्तार
बवाल वाले दिन मौलाना तौकीर रजा खां फरहत के घर पर ही मौजूद था। पुलिस ने यहीं से मौलाना को गिरफ्तार किया था। अगले दिन फरहत और उसके बेटे को भी हिरासत में ले लिया गया। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने कहा कि बवाल में शामिल आरोपियों और उनके सहयोगियों पर पुलिस और प्रशासन स्तर से कार्रवाई जारी है।
100 से ज्यादा संपत्तियां चिह्नित
पुलिस और प्रशासन ने अब तक 100 से अधिक संपत्तियां चिह्नित की हैं। इनमें मौलाना के करीबी और गिरफ्तार आईएमसी प्रवक्ता डॉ. नफीस का जखीरा स्थित मकान और जिलाध्यक्ष नदीम खान की बिहारीपुर व झुमका तिराहे के पास की संपत्तियां शामिल हैं। बीडीए ने इन संपत्तियों के रिकॉर्ड खंगालने के साथ विधिक पक्ष का आकलन शुरू कर दिया है। अगर निर्माण नियमों के विपरीत पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
बरेली में हाई अलर्ट, इंटरनेट सेवा बंद
बरेली में हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। दशहरा और शुक्रवार की नमाज को देखते हुए सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। दूसरे जिलों से आई पुलिस फोर्स को 4 अक्टूबर तक शहर में रोका गया है। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंटरनेट सेवा फिर से बंद कर दी गई है। यह पाबंदी 3 अक्टूबर दोपहर 3 बजे से 4 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगी।
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…