कर्मचारियों के लापरवाही से मृत नवजात के सर को जंगली जानवर ने बनाया निवाला,जांच टीम गठित

गोण्डा(राष्ट्र की परम्परा)28 अगस्त…सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां पर एक नवजात का शव जंगली जानवर का निवाला बन गया।
परिजनों का आरोप है कि उन्हें बिना सिर के शव को देकर भगा दिया गया। जिसकी शिकायत परिजनों के द्वारा पुलिस तथा सीएमओ से की गई है।
जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना में स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के चलते एक नवजात के शव का सिर जंगली जानवर ने अपना निवाला बना लिया।
प्रसूता के परिजनों को इसकी जानकारी सुबह हुई। नवजात के शव की दशा को देखकर परिजनों ने जब कड़ी आपत्ति की तो स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा शव देकर उन्हें भगा दिया गया।
नाराज परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र पर काफी देर तक हंगामा काटा। प्रसूता के भाई मोहम्मद हारून ने बताया कि मैने अपनी बहन को डिलीवरी के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना में भर्ती कराया गया था।
देर रात में उसे बच्चा पैदा हुआ लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बताया गया कि वार्ड में रहने दो ऑक्सीजन लगा दिया गया है। यदि सांस वापस नहीं लौटी तब ले जाना।
इतना बताने के बाद वह लोग सोने चली गई। बच्चे का पूरा चेहरा किसी जंगली जानवर खा गया। एक प्रश्न के जवाब में उसने बताया कि बच्चे का शव डिलीवरी वार्ड में था।
उसने बताया कि मुझे नहीं दिया गया था। सुबह जब हम लोग अंदर देखने गए तो वहां नर्स आया कोई भी स्टाफ मौजूद नहीं था। बच्चे का पूरा चेहरा किसी जंगली जानवर ने खा लिया था।
कहा कि हमने थाने व मैडम से शिकायत किया है। इसमें कर्मचारियों की घोर लापरवाही है। इसमें कार्यवाही होनी चाहिए।
इस संबंध में थानाध्यक्ष धानेपुर संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है जांच की जा रही है। नवजात के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
-डीएम ने कमेटी गठित कर जांच करने के लिए दिए आदेश

नवजात शिशु के शव को जंगली जानवरों द्वारा अपना निवाला बनाए जाने के मामले में जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मामले में कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए हैं।
कमेटी में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि वर्मा को नामित किया गया है। टीम तत्काल मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

संवादाता गोंडा…

parveen journalist

Recent Posts

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

25 minutes ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

1 hour ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

2 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

2 hours ago

नाविकों की तत्परता से टली अनहोनी, भागलपुर पक्का पुल पर युवती की बची जान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।भागलपुर स्थित पक्का पुल, जिसे हाल के दिनों में घटनाओं के कारण…

2 hours ago

अजीतमल में संपूर्ण समाधान दिवस: 106 शिकायतें प्राप्त, 7 का मौके पर निस्तारण

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)अजीतमल संपूर्ण समाधान दिवस के तहत शनिवार को तहसील सभागार में जनसुनवाई…

2 hours ago