राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)28अगस्त…
।पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अवैध पशुओं के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तुर्कपट्टी पुलिस ने रविवार को डेढ़ बजे ग्रामसभा कुरमौटा के पास दो राशि पशुओं को बरामद किया।गिरफ्तारी के दौरान जहाँ एक तस्कर एक अवैध चाकू के साथ पकड़ में आ गया वहीं मौके का लाभ उठाकर साथी तस्कर फरार होने में सफल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी को मुखबिर खास ने दोपहर डेढ़ बजे सूचित किया कि कसया मार्ग से कुरमौटा होते हुए कुबेरस्थान जाने वाले मार्ग से दो पशु तस्कर दो बछड़ों को मारते-पीटते तथा तेजी से हाँकते हुए भगाकर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह अपने सहयोगियों श्रवण कुमार यादव, कुश कुमार, अशोक यादव व नन्दकिशोर के साथ पहुँचकर 50 वर्षीय इश्तियाक कुरैशी पुत्र रहमुद्दीन कुरैशी को दो बछड़े सहित गिरफ्तार कर लिया।जाँच के दौरान इश्तियाक के पास से एक बड़े अदद का अवैध चाकू भी बरामद हुआ।इस दौरान इश्तियाक के साथ चल रहा इश्तियाक का साथी पुलिस को आता देख फरार हो गया।पुलिस ने मु0 अ0 सं0282/22 भा0 द0 वि0 की धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता तथा मु0 अ0 सं0 283/22 धारा 4/25 आर्म्स अधिनियम के तहत अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।
संवादाता कुशीनगर…
इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर भावुक हुआ गांधी परिवार, सोनिया-प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि; खड़गे…
मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…
Ai निर्मित नई दिल्ली/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत की एकता, अखंडता और मजबूत राष्ट्र…
https://twitter.com/ceoup/status/2116199183543890078?a=aNZ5bov-ljZ0Wrotwro&s=19 मतदाता सूची में लापरवाही पड़ी भारी! अब सीधे निशाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी, रोज…
व्यंग्य: ऊपर वाले मालामाल, नीचे वाले बेहाल!छोटी मछली पर शिकंजा, बड़ी मछली को संरक्षण क्यों?…