Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआग लगने से दो गुमटी में रखा सारा सामान जलकर राख

आग लगने से दो गुमटी में रखा सारा सामान जलकर राख

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) सोमवार की रात्रि में क्षेत्र के बिसौली चट्टी पर अचानक आग लगने से दो गुमटी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया ।
बताया जा रहा है कि बिसौली निवासी शंभू ठाकुर सैलून की दुकान व सनी खरवार पान की दुकान बिसौली चट्टी पर गुमटी में खोले हैं। प्रत्येक दिन की भांति सोमवार के शाम को अपना दुकान बंद करके दोनों अपने घर चले गये थे । रात्रि में 2:00 बजे के करीब आस पास के लोग अचानक आग की लपट देखी । वे दौड़ कर जाकर देखें कि शम्भू ठाकुर की सैलून व सनी खरवार की पान की दुकान जल रही है। वे शोर मचाकर आस पास के लोगों को बुलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन जब तक आग पर काबू पाते तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया। आग कैसे लगी किसी को जानकारी नहीं हो सकी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments