04 माह 09 दिवस की अल्पावधि में 10278 वरआसत का हुआ अंकन
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिलाधिकारी मोनिका रानी के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में जनपद में 29 मई 2023 से 09 अक्टूबर 2023 तक की अवधि में निर्विवादित वरासत से सम्बन्धित प्राप्त हुए 11731 आवेदन-पत्रों में से निर्विवादित 10278 आवेदन पत्रों में आदेश पारित कराकर उनके परिजनों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराते हुए निःशुल्क खतौनी वितरण कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि विगत 05 अक्टूबर 2023 को मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा की गई राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में पाया गया कि आकांक्षात्मक जनपद बहराइच ने निर्विवादित वरआसत दर्ज करने में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जिले को यह उपलब्धि प्राप्त होने पर जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी है।
डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से यह भी अपेक्षा की है कि जिले में कोई भी प्रकरण चिन्हित होने से छूटे न क्योंकि यह अनवरत समीक्षा एवं पर्यवेक्षण का कार्य है, सभी अधिकारी कृषकों के हितो एवं सम्मान के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार रूचि, निष्पक्षता एवं ऊर्जा से कार्य करें, ताकि निर्विवादित मृतक खातेदारों के वारिसानों का नाम अभिलेखों में समय से दर्ज हो और उन्हें किसी प्रकार की कोई कठिनाई न होने पाये।
जनपद में कुल उपलब्धि तहसीलवार योगदान की बात की जाय तो तहसील बहराइच सदर में 1659, नानपारा में 2123, कैसरगंज 2210, महसी में 1702, पयागपुर 1494, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 1090 निर्विवादित मृतक खातेदारों के वारिसानों का नाम अभिलेखों में दर्ज कर उन्हें खतौनी का वितरण किया गया।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवरिया निवासी 65 वर्षीय बाबू घनश्याम…
महाष्टमी-रामनवमी पर प्रशासन सतर्क, पेट्रोल पंपों पर भीड़ से बचने की अपील महराजगंज (राष्ट्र की…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति की महत्वपूर्ण…
पारिवारिक विवाद में पीट-पीटकर की गई थी हत्या, पुलिस की कार्रवाई जारी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में केन्द्रीय ग्रंथालय एवं विभागीय पुस्तकालयों को…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (RET) 27 मार्च…