परिनिर्वाण दिवस पर कांशीराम के चित्र पट पर पुष्प अर्पित कर दी गयी श्रद्धांजलि

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उक्त अवसर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने प्रदेश के सभी जनपदों में स्वाभिमान के वास्ते- संविधान के रास्ते नारे के साथ ‘‘दलित गौरव संवाद’’ अभियान की शुरुआत की। यह अभियान कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस 9 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 26 नवम्बर संविधान दिवस तक प्रदेश के सभी जनपदों में चलाया जायेगा।
कांग्रेस प्रवक्ता पुनीत पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के प्रथम चरण में प्रदेश के प्रत्येक जनपद के मुख्यालय पर प्रेस वार्ता की जाएगी साथ ही जनपद की प्रत्येक विधानसभाओं के अन्तर्गत 250 प्रभावशाली दलित गणमान्यों से सम्पर्क कर प्रत्येक विधानसभा में 500 ‘‘दलित अधिकार मांग पत्र’’ भरवाये जायेगें। पूरे प्रदेश में 1 लाख से अधिक दलित परिवारों के प्रभावशाली लोगों से संवाद किया जायेगा। पूरे प्रदेश में 2 लाख दलित अधिकार मांग पत्र भरवा कर पार्टी, दलित समाज की प्रमुख मांगे क्या हैं यह जानने का प्रयास करेगी। कांग्रेस पार्टी देश के संविधान और दलितों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है। वर्ष 1948-49 में कांग्रेस सरकार ने अनूसूचित जाति और जनजाति के विकास के लिए हरिजन कल्याण बोर्ड की स्थापना करके, इन जातियों के उत्थान हेतु पहला कदम बढ़ाया था। शिक्षा से इन्हें जोड़ने के लिए निशुल्क शिक्षा देने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। वर्ष 1950 में भारत का संविधान अंगीकृत किया गया जिसमें देश में निवास कर रहे हर दलित, वंचित और शोषित को बराबरी में आने का अवसर मिला। वर्ष 1953 में भूमिहीन दलित समाज को जमीन में आरक्षण देकर हर भूमिहीन को भू स्वामी बनाया गया। यह दलित गौरव संवाद इसी प्रतिबद्धता की कड़ी में एक कदम है। कांग्रेस की सरकार ने जमींदारी प्रथा समाप्त कर देश में बराबरी का सिद्धांत लागू किया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इंदिरा आवास योजना लाकर हर गरीब के घर के सपने को साकार किया। जननायक राहुल गांधी की पहल पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह ने नरेगा योजना लागू कर हर हाथ को काम दिया।
दलित गौरव संवाद अभियान के तहत जनपद की प्रत्येक विधानसभाओं की दलित बस्तियों में कांग्रेसजनों द्वारा 10 रात्रि चौपालों का आयोजन किया जायेगा। कुल मिलाकर 4000 रात्रि चौपालें इस डेढ़ महीने के दरम्यान आयोजित की जायेंगी। प्रत्येक लोकसभा में सामूहिक चर्चा ( दलित एजेंडा ) के तहत कोर ग्रुप का गठन किया जायेगा। तद्पश्चात प्रदेश के 18 मंडलों पर एक दिवसीय दलित गौरव यात्रा निकाली जायेगी।
प्रवक्ता पुनीत पाठक ने बताया कि आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय कांशीराम कॉलोनी ग्राम लौलाई चिनहट के कांशीराम के सहयोगी रहे प्रो0 आर0बी0 सिंह गौतम के साथ संवाद कर एवं उनके द्वारा दलित अधिकार मांग पत्र भर कर इस अभियान की शुरुआत की।कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, डॉ0 मसूद अहमद, अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के अध्यक्ष आलोक प्रसाद, प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह, संगठन सचिव अनिल यादव, सेवादल कांग्रेस के मुख्य संगठक प्रमोद पाण्डेय, अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस के अध्यक्ष शाहनवाज आलम, राजेश सिंह काली, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, पूर्व विधायक इन्दल रावत, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 सी0पी0 राय, डॉ0 हिलाल अहमद नकवी, डॉ0 मनीष हिंदवी, पुनीत पाठक, सचिन रावत, राहुल राजभर, अभिमन्यु त्यागी, रफत फातिमा, सुधा मिश्रा, शमीम खान, विजय बहादुर, लालती देवी, नईम सिद्दीकी, दानिश आज़म वारसी, बृजेन्द्र सिंह, नितान्त सिंह, ममता सक्सेना, सोम विकल, अन्नता तिवारी, अनिल देव त्यागी, अनामिका यादव, दिनेश सिंह यादव, तनवीर फातिमा, सुषमा मिश्रा, डॉ0 रिचा शर्मा, अरशद खुर्शीद, निर्मला भारती, शांति पटेल, सीमा भारती, अनीस अंसारी, नावेद नकवी, सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

डीसीएम से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

भूसा लादने जा रही गाड़ी के पहिए के नीचे आने से मौके पर गई जान…

2 hours ago

शमशान घाट के कायाकल्प को लेकर कांग्रेसियो का प्रदर्शन

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थानीय शाखा के तत्वाधान मे कांग्रेस प्रवक्ता…

2 hours ago

अभय नाथ दूबे बने पत्रकार प्रेस परिषद (इंडिया) के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष

बधाइयों का तांता संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभय…

3 hours ago

बाढ़ व जलभराव नियंत्रण को लेकर प्रशासन सख्त

पम्पिंग स्टेशनों से लेकर नालों की सफाई तक व्यापक तैयारी मंडलायुक्त व महापौर की अध्यक्षता…

3 hours ago

प्रो. रामवंत गुप्ता को सेगी विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय शोध फेलोशिप

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एवं…

3 hours ago

जनगणना-2027 की स्वगणना प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में भारत की जनगणना-2027 के तहत…

3 hours ago