हैंडपंप खराब होने से भीषण गर्मी से लोग पानी के लिए परेशान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं, वहीं दूसरी तरफ नगर पंचायत पयागपुर क्षेत्र में पानी का संकट भी गहराता जा रहा है। आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर लगे सरकारी इंडिया मार्का हैंड पंप कई माह से खराब खड़े हैं। उनका कोई पुरुषाहाल नहीं,
केस नंबर 1, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर के परिसर में लगा जल निगम का नल पिछले 2 महीनों से खराब पड़ा हुआ है, जिससे यहां आने वाले तीमारदारों को पानी के लिए भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, कई बार सीएचसी के कर्मचारियों ने जिम्मेदार कर्मचारियों को इसकी सूचना दे चुके हैं। परंतु खराब इंडिया मार्का हैंड पंप को ठीक नहीं कराया गया। केस नंबर दो, दूसरा मामला दुखहरण नाथ मंदिर भूपगंज बाजार में जल निगम का नल लगा हुआ है, वह भी कई माह से खराब है। जिससे आसपास के लगभग 25 से 30 की संख्या में रहने वाले लोगो को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। केस नंबर तीन, बारी पुरवा रास्ते पर लगा जल निगम का नल काफी दिनों से खराब पड़ा हुआ है, आसपास के रहने वाले लोग जल निगम के नल खराब होने से पानी पीने के लिए तरस रहे हैं।इस प्रकार केस नंबर 4, खंड विकास कार्यालय पयागपुर के सामने लगा हुआ इंडिया मार्का हैंड पंप वर्षों से खराब खड़ा है, लेकिन नगर पंचायत विभाग खराब हैंडपंपों की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया। जिससे इस भीषण गर्मी ने पानी के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत में जब नवनिर्वाचित नगर पंचायत चेयरमैन विपिन श्रीवास्तव से बात किया तो उन्होंने बताया कि बहुत शीघ्र ही खराब पड़े जल निगम के नल सही करवा दिए जाएंगे, तथा उच्च गुणवत्ता का पानी सभी लोगों को पीने को मिलेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

37 minutes ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

2 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

2 hours ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

3 hours ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

11 hours ago