साधन सहकारी समिति पर उर्वरक नही होने से किसानों का खरीफ की फसल हो रही है प्रभावित

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। साधन सहकारी समिति पर उर्वरक नही होने से किसानों का खरीफ की फसल प्रभावित हो रही हैं जिससे किसानों परेशानी हो रही हैं। विकास क्षेत्र रेहरा बाजार के साधन सहकारी समिति 10 अधीनपुर, बैरियासुर्जनपुर, मुबारकपुर, परसिया, जुवारा, रामपुर अरना,बूधीपुर ,सलेमपुर,अलाउद्दीनपुर,मनुवागढ़, निहित है । जिसमें चार सलेमपुर ,बूधीपुर, मनुवागढ़,अलाउद्दीनपुर संचालित नहीं है। किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के दावे एक बार फिर खोखले साबित हो रहे हैं। धान की रोपाई का समय शुरू हो चुका है। लेकिन किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है, जिससे उनकी समस्याएं बढ़ गई हैं। कृषि विभाग द्वारा खाद वितरण की जिम्मेदारी साधन सहकारी समितियों को दी गई है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि कई समितियों के गोदाम या तो बंद रहते हैं या फिर वहां खाद की अनुपलब्धता बताई जाती है। ग्रामीण किसान शेषराम, हरिश्चंद्र, सईद रहमानी, , राजमान यादव और भुल्लर ने बताया कि समिति पर यूरिया नहीं मिलने से गन्ने व धान कि फसल खराब हो रहे हैं। मजबूरी में किसान निजी दुकान से निर्धारित मूल्य ज्यादा खरीदने दर से यूरिया खरीदने को विवश हैं। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। किसानों ने साधन सहकारी समिति पर यूरिया उपलब्ध कराने कि मांग की है। कृषि विकास अधिकारी रेहराबाजार रणधीर सिंह ने मामले की जानकारी मिलने पर कहा कि शिकायतों की जांच कराई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Karan Pandey

Recent Posts

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

6 minutes ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

3 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

3 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

3 hours ago

Rajouri Encounter: एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना की कार्रवाई

Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…

9 hours ago

Rupee Falls to Record Low: ईरान संकट के बीच रुपया 92.18 पर, कच्चे तेल में उछाल से बाजार दबाव में

पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…

10 hours ago