देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड पथरदेवा के बघौचघाट थाने पर दिव्यांग सेवानिवृत शिक्षक जवाहिर यादव को बुलाकर पिटाई करने के मामले में गुरुवार को पथरदेवा जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ व प्राथमिक शिक्षक संघ एवं आर एस एम संघ द्वारा प्रभारी थानाध्यक्ष अंगद कुमार को ज्ञापन सौंप कर आरोपी दरोगा को तत्काल निलंबन कर जांच करने के संबंध में प्रार्थना पत्र सौंपा। शिक्षकों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि थाने पर तैनात एक उपनिरीक्षक द्वारा दिव्यांग सेवानिवृत शिक्षक को थाने पर बुलाकर नशे में धूत होकर दरोगा द्वारा शिक्षक के साथ अव्यवहारीकृत के प्रति सभी शिक्षक गण काफी आहत है।सभी शिक्षक गण मांग करते हैं कि तत्काल उप निरीक्षक सुरेंद्र त्रिपाठी को निलंबित कर उनके द्वारा मानवीय कार्य की जांच कर आवश्यक आवश्यक कार्यवाही हो अन्यथा दो दिन के अंदर कार्यवाही नहीं होने पर सभी शिक्षक गण बाध्य होकर थाने परिसर में धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस दौरान अशरफ अली, नरेंद्र सिंह, रामबालक सिंह,प्रवीण दुबे, रविंद्र यादव,ओम प्रकाश यादव,संजय सिंह,करुणेश त्रिपाठी,रमेश तिवारी,नंदलाल भारती,वीरेंद्र मिश्रा,गोविंद पांडे ,साजिद अली,शाह आलम आदि सैकड़ो शिक्षकगण मौजूद रहे।यह है मामला।
दिव्यांग सेवानिवृत शिक्षक बघौचघाट थाना क्षेत्र के बीरबल पट्टी निवासी है जो बुधवार को धान की रोपाई कराने के लिए ट्रैक्टर से खेत की जुताई करा रहे थे इस दौरान लगाए गए पत्थर के खंभे टूट गया। जिसका विपक्षी द्वारा थाने में शिकायत की गई पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाई थी।
गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…
फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…
फोटो ai निर्मित चक्रवात ‘अकवान’ का असर! छत्तीसगढ़ में 7 जिलों में भारी बारिश का…
आगरा में 15.29 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, ताजमहल पर क्लॉक रूम से लेकर…
आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…