बरसात ना होने से बच्चों ने खेला पारम्परिक खेल कलौटी

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में लंबे समय से मानसून की बेरुखी से जहां किसान परेशान हैं, वहीं बच्चों ने इस खाली समय को रचनात्मक दिशा देते हुए पारंपरिक खेलों की ओर रुख कर लिया है। रविवार को ग्राम भिरवा में बच्चों की टोली ने मिट्टी के मैदान में पारंपरिक खेल ‘कलौटी’ खेला, जिससे गांव में चहल-पहल और उत्साह का माहौल बन गया। गांव के स्कूल में छुट्टी होने के कारण स्थानीय मन्दिर में बच्चों ने कलौटी खेलते हुए न सिर्फ मनोरंजन किया, बल्कि अपनी सांस्कृतिक जड़ों को भी पुनर्जीवित किया। बच्चों ने बताया कि बारिश न होने से खेत सूखे हैं और मिट्टी सख्त है, जिससे यह खेल खेलने में बेहतर सुविधा मिली।गांव के वरिष्ठ नागरिक विनोद, प्रदीप, अजय, हिमांशु, विजय और कमलेश ने बच्चों की इस पहल की सराहना की। उनका कहना है कि आज के डिजिटल युग में जहां बच्चे मोबाइल और टीवी में उलझे रहते हैं, ऐसे समय में पारंपरिक खेलों की ओर लौटना एक सुखद संकेत है। यह न सिर्फ मनोरंजन का साधन है, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को बचाने का भी तरीका है।
बच्चों की इस ऊर्जा और सकारात्मकता ने पूरे गांव को एकजुट कर दिया। सभी ने मिलकर इंद्रदेव से अच्छी वर्षा की कामना की ताकि खेतों में हरियाली लौटे और किसानों के चेहरे भी मुस्कान से खिल उठें।

Karan Pandey

Recent Posts

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

7 minutes ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

16 minutes ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

32 minutes ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

45 minutes ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

2 hours ago

स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास लेखन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 19-20 को

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के समय में हो सकता है फेरबदल 1857 की क्रांति और प्लासी…

2 hours ago