डीएम और एसपी ने नवोदय विद्यालय के बच्चों के साथ किया भोजन

स्कूल परिसर का किया निरीक्षण

बच्चों के साथ भोजन पर किया संवाद

बच्चों के अनुरोध पर तत्काल वाटर कूलर लगवाने का दिया निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नवोदय विद्यालय के बच्चों के आश्चर्य और खुशी का उस समय ठिकाना नहीं रहा, जब जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा अचानक उनके साथ मध्यान्ह भोजन करने पहुंचे।
समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के संदर्भ में परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के उपरांत दोनों अधिकारी नवोदय विद्यालय धनेवा धनेई पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने विद्यालय परिसर, हॉस्टल, मेस, रसोई आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों के मध्याह्न भोजन का समय होने पर दोनों अधिकारियों ने बच्चों के साथ मेस में भोजन किया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विद्यालय में मौजूद सुविधाओं के विषय में जानकारी ली। दोनों अधिकारियों ने बच्चों से उनके भावी योजनाओं के बारे में पूछा। इस दौरान बच्चों ने खुलकर दोनों अधिकारियों से अपने भावी सपनो और लक्ष्यों के बारे बताया। किसी ने आईएएस बनने की बात की तो कोई डॉक्टर बनने की ख्वाहिश व्यक्त कर रहा था। इंजीनियर और खिलाड़ी बनने की इच्छा भी कई बच्चों ने व्यक्त किया।जिलाधिकारी ने कहा कि नवोदय विद्यालय भारत ही नहीं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में एक है। नवोदय विद्यालय से निकलकर अनेक लोगों ने देश और दुनिया में नाम कमाया है। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप लोग खुशकिस्मत हैं कि इस विद्यालय में पढ़ने का अवसर मिला है। इस अवसर का लाभ उठाए और मन लगाकर पढ़ाई करिए। निश्चित रूप से आप सभी लोग अपने सपनों को पूरा कर सकेंगे।
पुलिस अधीक्षक ने भी सभी बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामना देते हुए कहा कि शिक्षा वह शक्ति है जिससे हम अपने सभी सपनो को पूरा कर सकते हैं। आप लोग नवोदय के विद्यार्थी हैं, तो निश्चित रूप से अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर यहां पहुंचे हैं। आगे भी आप लोग इसी लगन और परिश्रम के साथ काम करिए। निश्चित रूप से सफलता आपके कदम चूमेगी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आर.के. राय ने बच्चों की ओर से एक वाटर कूलर लगवाने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया। उन्होंने तत्काल नवोदय विद्यालय में वाटर कूलर लगवाने का निर्देश दिया। उन्होंने वाटर कूलर लगवाने के काम को आज ही पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रधानाचार्य नवोदय विद्यालय से कहा कि बच्चों के हित में किसी प्रकार की आवश्यकता होने पर अवगत कराएं। जिला प्रशासन न्यूनतम समय में आवश्यकता को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसको विद्यालय प्रबंधन सुनिश्चित करे।

Karan Pandey

Recent Posts

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

25 minutes ago

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

5 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

5 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

6 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

6 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

6 hours ago