बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मनपुर मटेही के मजरा हंसपुर निविया में एक पिता ने प्रेम प्रसंग से क्षुब्द होकर अपनी पुत्री को दिन दहाडे घर से खींचकर घर के सामने रास्ते पर निर्ममता से बोगदे से काट डाला ,और लगभग आधे घण्टे तक काटते हुए शरीर के कईयों टुकड़े कर डाले। जिसके बाद गांव में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे मोतीपुर के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पाण्डेय ने पहुंचकर शव तथा आरोपी को हत्या में प्रयुक्त औजार कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु बहराइच जिला अस्पताल भेज दिया है।मोतीपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम हंसपुर निविया निवासी नईम पुत्र कल्लन उर्फ शहादत ने बडी पुत्री खुशबू की सोमवार को सुबह घर में अकेला पाकर घर के बाहर खींच लाया और हत्या कर डाली तथा बोगदे से हमला कर शरीर के कई टुकडे बना डाले। निर्ममता इस प्रकार से रही कि नईम हत्या के दौरान लडकी का सिर काफी देर तक ऊपर उठाये रखा हत्या आरोपी बेखौफ लाश के पास लगभग आधा घण्टे तक बैठा रहा। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची मोतीपुर पुलिस ने हत्या आरोपी को आला औजार के साथ मौके पर पकड लिया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु बहराइच भेज दिया है मौके पर फारेंसिक टीम तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा हीरा लाल कनौजिया मौजूद रहे।
मोतीपुर के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि मृतक की मा की तहरीर पर पिता नईम के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया हत्या में प्रयुक्त औजार बरामद कर आरोपी को जेल भेजा जायेगा।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। खेल के मैदान में प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का दम दिखाते…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस…
शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर दिया जोर, क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, डॉग स्क्वॉयड और यूपी-112…
इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं कई ऐसी शख्सियतें, जिनकी प्रतिभा और योगदान ने देश…
कहीं बना गणराज्य, कहीं बदली दुनिया की तस्वीर, तो कहीं प्राकृतिक आपदा ने मचाई तबाही;…
आज का पंचांग : 13 नवंबर 2026, शुक्रवार कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और…