बस और टेलर में टक्कर छः बच्चे हुए घायल

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
सरायमीर थाना क्षेत्र के पवई लाडपुर स्थित लखनऊ-बलिया मुख्य मार्ग पर क्रय केंद्र के सामने सोमवार की सुबह ओवरटेक के चक्कर में, एक स्कूली बस ट्रेलर से टकरा गई। इस घटना में बस चालक और बस में सवार छह बच्चे घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रानी की सराय के चेकपोस्ट स्थित एक निजी विद्यालय की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, पवई लाडपुर के पास बस चालक एक गाड़ी को ओवरटेक करने लगा। तभी सामने से आ रही ट्रेलर से बस टकरा गई। इस टक्कर से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में सवार बच्चों और बस चालक को गाड़ी से निकालकर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन भी अपने- अपने वाहनों से घटनास्थल पर पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के बाद चिकित्सक ने बच्चों को रेफर कर दिया। परिजन उन्हें अपने साथ दूसरे अस्पताल ले गए।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

6 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

6 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

6 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

6 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

6 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

7 hours ago