वायु सेना के सार्जेंट की सड़क दुर्घटना में मौत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के निवासी वायु सेना में तैनात जवान( सार्जेंट) चेतन किशोर की जैसलमेर राजस्थान के एयर फोर्स स्टेशन में बाइक और ट्रक की भिड़ंत में मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराह्न शुक्रवार को सार्जेंट सुमित कुमार राय पुत्र ताराचंद राय उम्र 33वर्ष चेतन किशोर अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर एयर फोर्स स्टेशन से बाहर निकल रहे थेl तभी तेज रफ्तार से आ रही एयर फोर्स की ट्रक ने सुमित को जोरदार टक्कर मार दीl जिससे उनकी घटना स्थल पर मौत हो गयी। घटना की जानकारी जब ग्रामवासियो को हुई तो पूरे गांव में शोक व्याप्त हो गया। सुमित अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर चले गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। तत्पश्चात अंतिम संस्कार हेतु उन्हें पैतृक गांव लाया गया।

रविवार को जब एयर फोर्स जवान का शव गांव आया तो परिवार सहित ग्राम व क्षेत्रवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। गोरखपुर से आये एयर फोर्स के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी देते हुए विदाई दी। कठौड़ा के घाघरा नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक भगवान पाठक ने कठौड़ा घाट पहुँच कर अंतिम विदाई व भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

7 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

7 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

7 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

7 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

7 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

8 hours ago