क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी की बाइट
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शनिवार को यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को इसकी सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपित व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।पुलिस के अनुसार, मामले में पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को हिरासत में लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)चौरी चौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर…
पिंक बूथ पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे ने…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…
बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…
AI निर्मित फोटो 75 साल के रामसुगर को 30 साल की रानी से हुआ प्यार,…