सूखे नशे की तस्करी का भंडाफोड़, महिला सहित तीन गिरफ्तार

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)पूर्वी चंपारण जिले में सूखे नशे की बड़ी खेप के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। चकिया पुलिस ने एसटीएफ के नारकोटिक्स सेल से मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई रेलवे रैक के सामने चीनी मिल जिरात में की।

गिरफ्तार आरोपियों में रामकरण पकड़ी वार्ड नंबर-5 निवासी आशीष कुमार (21) और गुड्डी देवी (32) के साथ कल्याणपुर थाना के कटहरिया निवासी कुंदन कुमार (19) शामिल हैं। पुलिस ने आशीष के पास से 1.09 किलोग्राम और गुड्डी देवी के पास से 1.084 किलोग्राम अफीम बरामद की। साथ ही BR05BD3688 नंबर की एक हीरो स्प्लेंडर बाइक और दो एंड्रॉयड फोन भी जब्त किए गए।

पूछताछ में आशीष ने बताया कि उसे अफीम जितौरा के एक व्यक्ति ने दी थी, जिसे पंजाब पहुंचाने का निर्देश मिला था। इसके एवज में उसे अग्रिम तीन लाख रुपये मिले थे। वहीं, गुड्डी देवी ने खुलासा किया कि उसे इस काम के बदले छह हजार रुपये देने की बात कही गई थी।

पुलिस ने इस मामले में आशीष के पिता राघोलाल साह को भी आरोपी बनाया है, जो पहले दिल्ली में एनडीपीएस मामले में जेल जा चुका है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस तस्करी के पीछे संगठित गिरोह के होने की संभावना है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

जननायक शिब्बन लाल सक्सेना: महराजगंज की मिट्टी में गूंजता स्वर्णिम इतिहास

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। स्वतंत्रता संग्राम की तपती भट्ठी में तपकर निकले जननायक शिब्बन लाल…

31 minutes ago

Voter ID बनवाने से पहले पढ़ें जरूरी दिशा-निर्देश, नहीं तो अटक सकता है आवेदन

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत नए मतदाताओं का पंजीकरण जारी…

38 minutes ago

महराजगंज में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड बृजमनगंज में भारतीय संस्कृति के संवर्धन और विद्यार्थियों में नैतिक…

46 minutes ago

26 फरवरी राशिफल में जानें करियर, धन और स्वास्थ्य की सटीक भविष्यवाणी

26 फरवरी राशिफल: गुरुवार का विस्तृत भविष्यफल 26 फरवरी के दिन गुरुवार है। यह दिन…

1 hour ago

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की मुश्किलें बढ़ीं

बलिया (राष्ट्र कि परम्परा)बलिया जनपद की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बहुजन…

2 hours ago