390 करोड़ की ड्रग्स जब्ती: साकीनाका पुलिस की बड़ी कामयाबी, कर्नाटक में मारा छापा, 4 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मुंबई पुलिस की साकीनाका यूनिट ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वसई कामन केस से जुड़े सुरागों के आधार पर कर्नाटक के मैसूर में छापा मारते हुए लगभग 206.91 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹390 करोड़ रुपये आंकी गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वसई में सामने आए एक पुराने केस की जांच करते हुए पुलिस को मैसूर के रिंग रोड सर्विस सेंटर के पास स्थित एक ठिकाने पर मेफेड्रोन की बड़ी खेप छिपाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मुंबई से विशेष टीम मैसूर भेजी गई, जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर यह बड़ी कार्रवाई अंजाम दी गई।
इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके नाम,मेहफूज शेख,रियाज शेख,सलीम उर्फ सलीम लंगड़ा,सरफराज शेख
चारों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई लाया गया है और उनके खिलाफ एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को संदेह है कि यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय है और इनके नेटवर्क की जड़ें देश के अन्य हिस्सों तक फैली हो सकती हैं। गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल डेटा, बैंक लेनदेन और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह ड्रग्स कहां से लाई गई थी और किन-किन जगहों पर इसे सप्लाई किया जाना था।
साकीनाका पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “यह अब तक की सबसे बड़ी मेफेड्रोन जब्ती में से एक है। हमारी टीम पूरी सतर्कता से इस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।”
मुंबई समेत देशभर में ड्रग्स का बढ़ता प्रचलन युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुका है। इस प्रकार की कार्रवाई से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि पुलिस तंत्र नशे के सौदागरों पर पूरी नजर बनाए हुए है और किसी भी कीमत पर इस अवैध धंधे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

22 minutes ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

33 minutes ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

54 minutes ago

महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, डूहा बिहरा में श्रद्धा से मनाई गई 1017वीं जयंती

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…

2 hours ago

किसान हित में प्रशासन सख्त, योजनाओं के क्रियान्वयन पर तेज हुई निगरानी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। किसानों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…

2 hours ago

रानीगंज में किन्नर रेखा रहस्यमय ढंग से लापता, बाजार में आक्रोश

सीसीटीवी में पुल तक दिखीं, झाड़ियों में मिला मोबाइल; 48 घंटे में खुलासे की मांग…

2 hours ago