ड्रोन की अफवाह से मची अफरा-तफरी, लाइसेंसी असलहे से फायरिंग – तीन बच्चियां और एक महिला घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। थाना सिंदुरिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर एकडंगा (टोला पुरुषोत्तमपुर) में शुक्रवार को ड्रोन की अफवाह ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। गांव के ही एक व्यक्ति ने अफवाह के चलते घबराकर अपने लाइसेंसी असलहे से फायरिंग कर दी। इस घटना में तीन मासूम बच्चियां और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।

फायरिंग की सूचना पर गांव में दहशत फैल गई। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वयं दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने और घटना की गहन जांच करने के निर्देश दिए।

थाना सिंदुरिया पुलिस ने इस प्रकरण में तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गांव में अचानक हुई इस घटना से लोगों में आक्रोश और भय दोनों व्याप्त हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है और आरोपी की भूमिका के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

मेरठ में बनेगा देश का पहला UAV और ड्रोन रनवे

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को नई मजबूती देने के लिए सीमा…

53 seconds ago

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अवैध खनन व निर्माण पर सख्ती

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने प्राधिकरण…

13 minutes ago

अलीगढ़ की चर्चित सास-दामाद प्रेम कहानी में नया मोड़

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पिछले साल सुर्खियों में आई सास-दामाद प्रेम कहानी एक बार…

21 minutes ago

उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज, केशव मौर्य का राहुल और अखिलेश पर हमला

उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर…

46 minutes ago

लखनऊ में मिशन-27 की तैयारी, सपा में बड़े नेताओं की एंट्री

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन-2027 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी ने बड़ा सियासी दांव…

54 minutes ago

पीएम के नाम पर फ्लाइट टिकट बुकिंग: नियम क्या कहते हैं?

14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे पर थे। इसी दौरान कांग्रेस नेता पवन…

1 hour ago