लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l पशु तस्कर देवरिया जिले के रास्ते अन्य जगहों से पशुओं को बिहार ले जाते है ।आए दिन गाड़ियों में पशुओं को बोरी की तरह लाद कर ले जाते है पशुओं के पैर बाध कर ट्रक पिकअप में लाद कर ले जाते है। सुबह सुबह राम जानकी मार्ग पर सुकठ मोड़ की घटना है ।बरहज थाना क्षेत्र से होते हुए लार से बिहार को जोड़ने वाली रोड जिसको राम जानकी मार्ग नाम से जाना जाता है । इसी मार्ग से पशु तस्कर पशुओं से भरा ट्रक लेकर गुजर रहे थे । लार थाना क्षेत्र के सुकठ मोड़ के पास गाड़ी खराब हो गई ।
गाड़ी में उपस्थित ड्राइवर और अन्य लोग गाड़ी ठीक करने नीचे उतरे तभी ग्रामीण ट्रक के पास इकट्ठा होने लगे किसी को ट्रक के अंदर क्या है इसकी भनक लगती तब तक ट्रक ड्राइवर और अन्य लोग वहा से फरार हो गए ।ग्रामीणों को शक हुआ खोल के देखा तो अंदर का नजारा भयावह था ।एक के ऊपर एक गोबंशी पशु लड़े हुए थे पैर बांध कर रखा गया था । लोगो ने इसकी सूचना थाना लार को दे दी है आगे की कार्यवाही पुलिस कर रही है । आए दिन इस रास्ते से पशुओं को बिहार ले जाया जाता है जिसकी शिकायत भी होती रहती है पुलिस भी सक्रिय है बाबजूद इसके आए दिन पशु तस्कर पशुओं को बिहार ले जाते रहते है ।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…
ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…