अमीर बनने का सपना रह गया अधूरा,खामियाजा भुगत रहा है परिवार

बघौचघाट(राष्ट्र की परम्परा)
एक साधारण परिवार से चंद दिनों में जालसाजी कर अमीर बनने के सपने पूरा करने के लिए साधारण स्वभाव वाला एक युवक शंभू नाथ गुप्ता इतना बड़ा जालसाज हो सकता है।किसी ने सोचा ना था। एकांत प्रवृत्ति वाला यह युवक जब गांव आता था, तो यह किसी से कोई मतलब नहीं रखता था। गुरुवार को जब अचानक गोरखपुर देवरिया पुलिस टीम का छापा पड़ा तो लोग दंग रह गए।बहुत ही कम समय में धनवान बनने वाला जालसाज युवक के बारे में लोगों को जब हकीकत की जानकारी मिली तो, जानकर आश्चर्यचकित रह गए।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के जैदपट्टी गांव का रहने वाला शंभू नाथ गुप्ता पुत्र राजकिशोर गुप्ता खाद्य एवं रसद विभाग के क्रय केंद्र एवं मिल चलाता था।जिसका ठेका अनियमितता के वजह से निरस्त हो गया था। दोबारा ठेका के लालच में बांसगांव सांसद कमलेश पासवान की फर्जी लेटर पैड का इस्तेमाल कर उसे पर फर्जी हस्ताक्षर कर अफसर को गुमराह करता था।मामले की हकीकत जांच के बाद गोरखपुर के संभागीय लेखाधिकारी खाद्य ने रामगढ़ ताल थाने में जलसाज शंभूनाथ के विरुद्ध धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था।विवेचना के बाद फर्जीवाडा की पुष्टि होने पर एम्स थाना प्रभारी निरीक्षक, साइबर सेल,अपराध शाखा एवं बघौचघाट पुलिस टीम दबिश देने वांछित शंभूनाथ के गांव जैदपट्टी पहुंची, जिसका विरोध करते हुए परिजन पुलिस पर पथराव किया।मामले में पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया।इस प्रकार शंभूनाथ की जालसाजी कर अमीर बनने की तमन्ना इस कदर परवान चढ़ा की इसका खामियाजा पूरा परिवार भुगत रहा है।जालसाज के इस करतूत का चर्चा क्षेत्र समेत चौक चौराहों पर हर जगह हो रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

5 hours ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

6 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

6 hours ago

घुघली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का खुलासा, फरार शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…

6 hours ago

अंतरपीढ़ीगत समन्वय पर जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…

6 hours ago

फतेह बहादुर शाही ने 1857 से पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ दी थी आजादी की लड़ाई: जेएन सिन्हा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…

6 hours ago