बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
प्रमुख सचिव नगर विकास मंत्रालय उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी रवींद्र कुमार के मार्गदर्शन में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलिया सुभाष कुमार द्वारा इस भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान में स्वयं अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार द्वारा कार्यों को कराया जा रहा है। जिसमें अहमद नदीम सफाई निरीक्षक के साथ पूरी सफाई टीम मेहनत से कार्य कर रही है। रोडवेज बस स्टैंड के पास नाले की सफाई इसके अलावा गुलाब देवी स्कूल के पास नालों की सफाई और सभी नालियों की सफाई किया जा रहा है। जिसमें कीटनाशक दवा का भी छिड़काव किया जा रहा है।
अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने सभी नगरवासियों से अपील किया है कि साफ सफाई में सहयोग करें, तभी साफ सुथरा दिखेगा और नगर सफाई हो जाने के बाद अपने दुकानों के सामने गलियों में कूड़ा न फेके कूड़ा उचित स्थान पर ही फेके, हमारे सफाई कर्मचारी आपके यहां जाएगा कूड़ा ले लेगा, लेकिन सफाई होने के बाद कूड़ा न फेके यह नगर आपका है आपसे हमें पूरा सहयोग मिलेगा तभी शहर साफ सुथरा दिखेगा। इस अवसर पर सफाई नायक अरविंद गुप्ता, शंकर गुप्ता, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर जनपद में प्रशासनिक…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर निवासी दो युवक सोमवार को बरेजी पूल के…
खुला नाला बना हादसों का कारण: हनुमान मंदिर चौराहे पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी, प्रशासन…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के रामकोला थानाक्षेत्र अंतर्गत सिधावें गांव निवासी सेवानिवृत्त सहायक बेसिक…
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…