शिकायत के बाद नाली सफाई का कार्य शुरु

नाली के पटरियों से जेसीबी से हटवाई गई अतिक्रमण

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)
ग्रामीणों के तमाम शिकायतों के बाद जिम्मेदारो की खुली नींद तो ग्राम सभा ठूठीबारी के शांतिनगर मुहल्ले के उत्तर तरफ 130 मीटर लंबी सार्वजनिक नाली की सफाई कार्य शनिवार से शुरु करा दी गई है।अतिक्रमणकारियों पर जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटवाकर जाम पड़ी नालियों की सफाई कार्य को कराया जा रहा है। वही दस वर्षो के बाद नाली सफाई होने से स्थानीय लोगो में खुशी है, ऐसे में अब जल निकासी जैसी समस्या से निजात मिलेगी।
मिली जानकारी के अनुसार निचलौल विकास खंड अंतर्गत ग्रामसभा ठूठीबारी के शांति नगर मुहल्ले के उत्तर तरफ 130 मीटर की लंबी सार्वजनिक नाली विगत दस वर्षो सफाई के अभाव में जाम पड़ी थी। ऐसे में स्थानीय लोगो के द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल व उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेज नाली सफाई की मांग की गई थी जिसके बाद ग्राम पंचायत द्वारा 130 मीटर लंबी सार्वजनिक नाली की सफाई कार्य को शुरु करा दिया गया है, वही अतिक्रमणकारियों पर जेसीबी मशीन से नालियों पटरियों से अतिक्रमण हटवाकर जाम पड़ी नालियों की सफाई कार्य को कराया जा रहा है। ऐसे में अब लोगो को जल निकासी जैसी समस्या से निजात मिलेगी। इस बाबत ग्रामप्रधान अजय कुमार व सचिव अब्दुल्लाह संयुक्त रुप से बताया की बरसात के मद्देनजर जाम पड़ी सार्वजनिक नालियों का साफ सफाई कराया जा रहा है, ताकि बरसात में जलजमाव की समस्या से निजात मिल सके।

rkpnews@somnath

Recent Posts

खामेनेई के बाद कौन? ईरान की सत्ता पर किसका होगा नियंत्रण

अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के दावों ने ईरान की…

2 hours ago

लखनऊ में मातम: खामेनेई की मौत पर महिलाओं का प्रदर्शन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर…

2 hours ago

Ayatollah Ali Khamenei Death: मीटिंग के दौरान सटीक हमला, कैसे हुई मौत?

Ayatollah Ali Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की मौत की आधिकारिक…

3 hours ago

Jammu Kashmir News: खामेनेई की मौत पर उबाल, श्रीनगर के लाल चौक में गूंजा—‘रहबर तेरे खून से इंकलाब आएगा’

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की…

4 hours ago

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण व्यक्तित्व1 मार्च को हुए निधन भारतीय…

4 hours ago

महराजगंज में सात माह से मानदेय बंद, रोजगार सेवकों में रोष

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के ग्राम रोजगार सेवक पिछले सात माह से मानदेय…

6 hours ago