पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना कोतवाली का किया गया निरीक्षण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ द्वारा थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर,मेस, निर्माणाधीन आरक्षी बैरक,मालखाना,शौचालय, भोजनालय, शस्त्रागार, बंदी गृह, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया गया।
कार्यालय के अभिलेखों व सीसीटीएनएस कक्ष आदि का निरीक्षण किया गया व प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना पर उपस्थित अधि0/कर्मचारीगण के साथ मीटिंग की गयी तथा सभी को आवश्य दिशा निर्देश दिया गया । साथ ही थाना परिसर में हो रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनसुनवाई रजिस्टर का अवलोकन करते हुए शिकायती प्रार्थना पत्रों का शत-प्रतिशत अंकन करने तथा समस्या का निस्तारण करते हुए शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के संबंध में फरियादियों से निरन्तर फीडबैक प्राप्त कर रजिस्टर में दर्ज करने के लिए निर्देशित किया गया तथा थाना परिसर को साफ रखने ,
मेन्यू के अनुसार पोषण युक्त भोजन तैयार करने, शस्त्रागार में शस्त्रों को नियमित सफाई करने, निष्प्रोज्य दंगा नियंत्रण उपकरणों को बदलकर नया प्राप्त करने, लंबे समय से थाने में दाखिल अभियोगों से संबंधित लावारिस एवं जप्त वाहनों का विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

7 minutes ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

14 minutes ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

16 minutes ago

बिना विपक्ष की सहमति परिसीमन नहीं! खड़गे का मोदी सरकार को चौथा पत्र, उठाए संवैधानिक सवाल

फोटो goo परिसीमन पर फिर आमने-सामने सरकार और विपक्ष! PM मोदी को खड़गे का चौथा…

51 minutes ago

चुनाव सुधार से सत्ता परिवर्तन तक पहुंची लड़ाई? प्रशांत भूषण के बयान पर BJP का तीखा पलटवार

फोटो goo सत्ता परिवर्तन की मांग पर सियासी संग्राम तेज! BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का…

1 hour ago