डॉ. के. एम. सिंह का कृषि विज्ञान केन्द्र नानपारा से बहराइच हुआ स्थानांतरण

आगंतुक वैज्ञानिक डॉ. शशिकांत यादव का केन्द्र पर किया गया स्वागत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र नानपारा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. के. एम. सिंह का स्थानांतरण कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच होने पर केन्द्र के पदाधिकारियों द्वारा विदाई समारोह किया गया। डॉ के एम सिंह का कर्यकाल 23.7.21 से 7.7.23 के मध्य रहा । नव आगंतुक वरि वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. शशिकांत यादव ने पदभार गृहण किया एवं केन्द्र वैज्ञानिक द्वारा उनका स्वागत किया गया। गौर तलब है कि डॉ सिंह के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कृषकों की समस्याओं के निवारण हेतु के.वी.के. नानपारा के कार्य क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक ब्लॉक के अलग-अलग व्हाट्सेप ग्रुप का निर्माण कराया, जिससे कृषकों को एकल मंच समाधान की सुविधा उपलब्ध हो सकी साथ ही इस नवीन केन्द्र में मदर ऑचार्ड , हाई-टेक नर्सरी, क्रॉप कैफ़ेटेरिया निर्माण, उत्तम बीज उत्पादन के साथ साथ अनुसूचित जनजाति के ग्रामों सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए सिंचाई हेतु पाइप, बखारी , सिलाई की मशीन, चारा मशीन, स्प्रे मशीन, प्राकृतिक खेती हेतु संसाधन समेत उनके कई सराहनीय कार्य क्षेत्र में योगदान रहा । डॉ के एम सिंह ने यह भी बताया की के वी के, नानपारा के इस योगदान मे सभी वैज्ञानिक एवं कार्मिकों की अहम भूमिका रही है। विदाई एवं स्वागत कर्यक्रम में सी आर एस, बहराइच के प्रभारी अधिकारी डॉ महेंद्र सिंह एवं वैज्ञानिक डॉ पी के सिंह, केंद्र के वैज्ञानिक डॉ शैलेंद्र सिंह, डॉ हर्षिता, डॉ अरुण, रेनू आर्य, डॉ एस बी सिंह, जयेस सचान, बृजेश,सिराज, उपेंद्र, के साथ-साथ वरिष्ठ पत्रकार संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट सहित समाजसेवी पत्रकार उपस्थित रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक सुसाइड कांड: फर्जी नियुक्ति से बना साम्राज्य? निलंबित बाबू संजीव सिंह पर सेवा-विधि उल्लंघन के गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…

5 hours ago

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

5 hours ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

5 hours ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

5 hours ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

5 hours ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

5 hours ago