बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । कार्यवाहक कमांडेंट पार्थ सारथी रॉय के द्वारा सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी बहराइच के मुख्यालय अगैईया नानपारा प्रांगण में , जे.डी. बसिष्ठ उप महानिरीक्षक सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी की अध्यक्षता में समन्वय बैठक का आयोजन किया गया । बैठक के दौरान अजीत परेश उप जिलाधिकारी नानपारा , नंदेश्वर सिंह भारतीय राजस्व सेवा सीमा शुल्क अधीक्षक रुपैडिहा तथा एस,के.पाण्डेय जिला कृषि अधिकारी , संजीव सिंह जिला आपूर्ति अधिकारी , राहुल पान्डे क्षेत्राधिकारी नानपारा तथा अन्य आसूचना एवं सुरक्षा सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे । सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी वीरेन्द्र कुमार वर्मा कमांडेंट 70वीं वाहिनी, संदीप जेटली द्दितीय कामन अधिकारी 62वीं वाहिनी के शक्ति सिंह ठाकुर एवं द्दितीय कामन अधिकारी 59वीं वाहिनी से ब्रिजेश कुमार यादव उप कमान्डेंट तृतीय वाहिनी शशि शेखर सिंह ,उप कमान्डेंट क्षेत्रक मुख्यालय लखीमपुर खीरी तथा अन्य अधिनस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे । बैठक के दौरान आए दिन बढ़ रहे मानव तस्करी के मामले को संग्यान में लिया गया तथा इस पर लगाम लगाने के लिए बिस्तार से चर्चा हुई और वन अपराधियों को रोक थाम पर विशेष तौर पर आपसी सहयोग जताई गई,अनाधिकृत अतिक्रमण पर उठाई जा रही कदम, नशीली दवाओ की अवैध तस्करी पर रोक सहित कई अन्य अहम मुद्दों पर काफी देर तक चर्चाएं की गई तथा सूचनाओं के आदान प्रदान पर आपसी सहमती करते हुए बैठक का समापन किया गया ।
1 नवंबर को जन्मे ये दिग्गज, कोई सिनेमा का सितारा तो कोई राजनीति और साहित्य…
1 नवंबर का इतिहास: एक तारीख, जिसने बदल दी भारत के कई राज्यों की तस्वीर…
आज का पंचांग और राशिफल, 1 नवंबर 2026: जानें 12 राशियों का भविष्य रविवार, 1…
नारायणी नदी के तट पर गूंजेगा विज्ञान का दम! IN-SPACe रॉकेट्री कप में कैनसैट की…
उद्यमी मेले में महिला उद्यमियों ने लगाए उत्पादों के स्टॉल, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की…
सभी जिलों में कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन आईडी तत्काल बंद करने के निर्देश पीलीभीत प्रकरण…