हर्षोल्लास के साथ मनाया गया डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
स्थानीय खरजरवा स्थित कलिंद इंटरमीडिएट एवं स्प्रिंग शाइन एकेडमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस उक्त अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य वकील सिंह ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर जन्मदिन का केक काटा। उक्त अवसर पर बोलते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक आदर्श शिक्षक थे।उनका शिक्षा के प्रति समर्पण आज के शिक्षक के लिए नजीर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि संस्कार युक्त शिक्षा से ही बच्चों का विकास संभव है ।यदि विद्यार्थी संस्कारित होंगे तो निश्चित रूप से उनके अंदर पढ़ने की क्षमता उत्तरोत्तर बढ़ेगी। शिक्षा का उद्देश्य बच्चों को आदर्श विद्यार्थी बनाना होना चाहिए।वास्तव में यदि विद्यार्थी आदर्श विद्यार्थी बन जाता है ।तो निश्चित रूप से उसके अंदर पढ़ने की दक्षता बढ़ेगी और वह समाज हित में बेहतर से बेहतर काम कर सकेगा । डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का उद्देश्य था सतत् शिक्षा निरंतर सीखने ललक होना। यदि इस परंपरा के साथ विद्यार्थियों में काम के प्रति संकल्पित होना सीख ले तो निश्चित रूप से सभी विद्यार्थी आदर्श विद्यार्थी बन सकते हैं। इसमें हम शिक्षक गण की महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिये। आइए आज हमें संकल्पित हो कि आदर्श शिक्षक बन कर विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के लिए समर्पित होकर काम करेंगे। उक्त अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक राम सुमेर पांडे आदर्श सिंह ,श्रीनिवास सिंह, लालबाबू यादव ,अनूप गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, शालिनी यादव, कमलेश सिंह, उमा मिश्रा ,संदीप कुमार मल्ल ,रामायण मणि ,अभिमन्यु सिंह आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

36 minutes ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

1 hour ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

1 hour ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

2 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

2 hours ago

छह बोतलबंद पानी इकाइयों पर कार्रवाई, तीन ब्रांड असुरक्षित पाए गए

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…

2 hours ago