महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।
परतावल ब्लाक अंतर्गत पकड़ी दीक्षित स्थित पं राम अधीन दीक्षित महाविद्यालय में मंगलवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र – छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्रबंधक अंजनी कुमार दीक्षित ने रिबन काट कर किया। इसके बाद सरस्वती वंदना मेनका यादव, खुशबू तथा सन्जू ने सुरीले अंदाज में गाकर समां बांध दिया। स्वागत गीत, आसमा, मेनका, समीमा,शब्बो तथा सालेहा ने गाकर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर कला संकाय के विभागाध्यक्ष डा. प्रदीप यादव ने माँ सरस्वती तथा भारत रत्न सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। डा. यादव ने डा. राधाकृष्णन के जीवन तथा देश के प्रति उनके योगदान के बारे में बताया, आगे उन्होने कहा कि भारत युवाओं का देश है और आप विद्यार्थी गण ही देश के भविष्य को निर्धारित करेंगे। नृत्य कला तथा अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ दीक्षित ने केक काटकर समापन किया। इस अवसर पर सूर्य नारायण पांडेय, विजय सिंह, मेनका पटेल, सना परवीन, राकेश दीक्षित, आदर्श पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
छात्र एवं छात्राओं में प्रिया, लक्ष्मी, अनूप, सौरव, अभय, प्रीति, नेहा, राधिका,रागिनी, शुभ-प्रिया, माधुरी सहित तमाम छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…
4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…
फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…
20 अक्टूबर की अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाएं 2003: बोलीविया में सत्ता परिवर्तनअक्टूबर 2003 में बोलीविया में…
विजयादशमी 2026 राशिफल: दशहरे पर किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें धन, नौकरी, शिक्षा, प्रेम…
नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…