बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील बरहज के प्रांगण में प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद का जन्मदिन अधिवक्ता दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
बताते चले कि रविवार को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद का जन्मदिन अधिवक्ता दिवस के रूप में बार संघ बरहज अध्यक्ष खुर्शीद आलम की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यायतिथि उपजिलाधिकारी अवधेश निगम के द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इसी क्रम में
तहसीलदार अरुण कुमार, नायब तहसीलदार-रमेश चन्द्र गुप्ता व रविन्द्र कुमार मौर्या,रामायण तिवारी, चंद्रभान चौरसिया, लक्ष्मी दीक्षित, नागेंद्र सिंह, मुरली यादव,कमला प्रसाद यादव,नागेंद्र गुप्ता सहित आदि अधिवक्ता गण ने डॉ राजेन्द्र प्रसाद के प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर कर श्रद्धांजलि अर्पित किए।
मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अवधेश निगम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर 1884 में जीरादेई नामक ग्राम में हुआ था, डॉ राजेंद्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान स्वतंत्रता सेनानी थे, वे भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओ में थे, और उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष के रुप में मुख्य भूमिका निभाई। भारतीय संविधान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण को योगदान उनका रहा। उनकी शिक्षा दीक्षा डिपार्मेंट आफ लॉ यूनिवर्सिटी ऑफ़ कोलकाता से पुरी हुई थी। डॉ राजेंद्र प्रसाद का राष्ट्रपति का कार्यकाल 26 जनवरी 1950 से लेकर 13 में 1962 तक रहा। कार्यक्रम को रामायण तिवारी, लक्ष्मी दीक्षित, नागेंद्र सिंह, चंद्रभान चौरसिया,सहित आदि अधिवक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर अरविंद उपाध्याय, सुरेंद्र दीक्षित,नागेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र यादव,गिरीश वर्मा, नागेंद्र गुप्ता, वेद प्रकाश उपाध्याय, ओमकार उपाध्याय, सहित अन्य अधिवक्ता गण मौजूद रहे।
सलेमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वार्षिक परीक्षाओं के दौरान सदर के खंड शिक्षा अधिकारी Dev Muni…
— डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ आदित्य मति खोजि-खोजि,गूगल-ऊगल में सर्च करत,झूठ और साँच का…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के Khalilabad कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम पंचायत बचगंपुर, टोला हीरापुर में रविवार को श्रद्धा,…
कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…