हृदय रोग विभाग में ही अनशन पर बैठकर भी देख रहे मरीज डॉ. ओम शंकर

चिकित्सक के घर पहुच बीएचयू प्रशासन ने की मनाने की कोशिश लेकिन नही बनी बात

हृदय रोग विभागाध्यक्ष ने कहा मरीजो के हित मे अभी करें मांगे पूरी

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। आईएमएस बीएचयू के हृदय रोग विभाग में आवंटित बेड पर मरीजो की भर्ती न करने के विरोध में हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर ओमशंकर ने शनिवार से विभाग में अपना अनशन शुरू कर दिया। वह जमीन पर बैठकर मरीज देख रहे हैं। शनिवार सुबह 11 बजे से कुलपति आवास पर अनशन करने की चेतावनी को लेकर सुबह 10 बजे आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रोफेसर एसएन संखवार, चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर एसपी सिंह को लेकर प्रोफेसर ओमशंकर के घर पहुंचे। करीब घंटे भर तक उनकी मांगों को लेकर बातचीत की। इस दौरान निदेशक ने मांगों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया लेकिन प्रोफेसर ओमशंकर ने तुरंत कार्यवाही होने पर ही अनशन समाप्त करने की बात कही। लिहाजा बात नहीं बनी तो निदेशक को बैरंग लौटना पड़ा।
इसके बाद प्रोफेसर ओमशंकर कुलपति आवास चले आए और अनशन पर बैठने जा रहे थे कि यहां चीफ प्रॉक्टर अपने प्रोकटोरियल बोर्ड के सदस्य के साथ पहुंचे। इसी बीच लंका एसएचओ भी बातचीत करने पहुंच गए। अधिकारियों से बातचीत के बाद प्रोफेसर ओमशंकर ने विभाग में अपना अनशन जारी रखने का निर्णय लिया। शनिवार को वह हृदय रोग विभाग में जमीन पर बैठकर मरीज देख रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक मांगें नहीं मान ली जाएंगी तब तक अनशन जारी रहेगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विकास भवन में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: कमीशन लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास भवन में बुधवार को एंटी करप्शन…

48 minutes ago

महराजगंज: 8 महीने से मानदेय नहीं! 35 हजार वेतन की मांग पर भड़के ग्राम रोजगार सेवक, बड़े आंदोलन की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों का आक्रोश अब खुलकर सामने…

53 minutes ago

शांति समिति की बैठक संपन्न, रामनवमी और ईद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

देवरिया/भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)भाटपाररानी में आगामी रामनवमी और ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग…

4 hours ago

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 4 साल की सजा, कोर्ट का सख्त संदेश

सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…

6 hours ago

🟧 विडंबना नहीं तो और क्या

परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…

6 hours ago

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

7 hours ago