Categories: Uncategorized

डॉ लोहिया की जयंती एवं महानायक भगतसिंह राजगुरु व सुखदेव की शहादत दिवस मनाई गई

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय देवरिया में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की जयंती एवं देश के महानायक भगत सिंह, सुखदेव, एवं राजगुरु का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष व्यास यादव ने किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा की डॉक्टर लोहिया जीवन पर्यंत गरीब, पिछड़ी, दलित महिला उत्थान के लिए सड़क से लेकर के संसद तक अपनी आवाज बुलंद करते रहे, वे जातिवाद का घोर विरोध करते थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष अवधेश चौधरी ने
कहा की आज देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, छात्र-छात्राओं में हताशा की किरणें और आए दिन राजनीतिक परिदृश्य में परिवर्तन, इस और इशारा करती है कि लोहिया की समाजवादी विचारधारा आज भी प्रासंगिक है, डॉ लोहिया एक ऐसे चिंतक और नेता थे जिन्होंने अपने जन्मदिन को शहादत दिवस को समर्पित कर दिया। वह कहते थे कि यह जन्मदिन से अधिक अपने महानायकों को याद करने का दिन है, इसीलिए अपना जन्मदिन नहीं मनाते थे तथा समर्थकों को भी जन्मदिन मनाने से मना करते थे। डॉ लोहिया समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के लोकतांत्रिक अधिकारों की बात करते थे, लोहिया कहते थे कि आर्थिक गैर बराबरी, जात-पात राक्षस है। बैठक में सांसद राम भुवाल निषाद ने कहां की लोहिया उन तमाम लोगों के आवाज थे जिनकी आवाज संसद तक नहीं पहुंचती थी, उन सभी की आवाज को उन्होंने संसद तक पहुंचाया। लोहिया का विचार था कि जिंदा कौम 5 साल तक इंतजार नहीं करती गलत दुराचारी सरकार का खुलकर विरोध होना चाहिए।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से अनुग्रह नारायण खोखा सिंह, पारसनाथ यादव, श्याम बहादुर भारती, प्रभा भारती, गोपी यादव, संतोष यादव, विधानसभा अध्यक्ष रुद्रपुर एवं कमलेश पांडे, प्रज्ञा चौधरी, हृदय नारायण जायसवाल आदि लोगों ने संबोधित किया। इस अवसर पर भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहे। संचालन महासचिव मंजूर हसन द्वारा किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

9 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

9 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

9 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

10 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

10 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

10 hours ago