गर्मी से केले के पौधों में होने वाले रोग से बचाने के लिए डॉ के एम सिंह ने दी जानकारी

बहराइच ( राष्ट्र की परम्परा) इस समय गर्मी बढ़ने से और गर्म हवाएं चलने से केले के पौधों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर केले के बगीचों में जड़- तना वीविल के क्षति के लक्षण भी दिखाई पड़ रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ के.एम. सिंह ने बताया कि केले के पौधे को बचाने के लिए किसानों को वायु अवरोधक पेड़ खेत के किनारों पर लगाना चाहिए या फिर ग्रीन नेट से ढकना चाहिए जिससे वातावरण ठंडा रहे और केले के पौधे सूखें नहीं। केले की सूखी पत्तियों से केले के बंच को ढक देना चाहिए जिससे कि केले के गुच्छे लू के थपेड़ों से बच सके। उन्होंने बताया कि गर्मी के दिनों में पानी का वाष्पीकरण बहुत तेज़ी से होता है। ऐसे में केले के पौधों के थालो में केले की सूखी पत्तियों या फसल अवशेष का इस्तेमाल करके पौधे में ज़्यादा देर तक नमी बनायी जा सकती है। केंद्र की पौध संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. हर्षिता ने केले के जड़- तना वीविल के
जैविक नियंत्रण हेतु सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि ये कीट केले के पौधों से निकलने वाले वाष्पशील गैसिय पदार्थों के प्रति आकर्षित होते हैं। अत: इस परिस्थिति में केले के एक पेड़ को दो बराबर भागों में फाड़े (45 से 50 से.मी. लम्बे)। इसके बाद फाड़े हुए तने ( सौ टुकड़े प्रति हे. की दर से) को इस प्रकार रखें की कटा हुआ भाग भूमि की तरफ हो जिससे प्रकाश सीधे कटे भाग पर न पहुँचे। इस स्थिति में कटे पौधों से निकलने वाले वाष्पशील गैसों के प्रति कीट आकर्षित होकर उप्पर आ जायेंगे और तब उन कटे हुए टुकड़ो को ब्युवेरिया बेसियाना 6-8 ग्राम/ लीटर पानी के मिश्रण में भिगोकर पुनः वहीं रख दें। रासायनिक नियंत्रण हेतु क्लोरपाईरीफॉस 2.5 एम. एल. प्रति लीटर पानी की दर से आवश्यकता अनुसार 2 से 3 स्प्रे 15 से 20 दिनों के अंतराल पर करें किसान।

rkpnews@desk

Recent Posts

बीएड प्रथम वर्ष परीक्षा में नकल करते पकड़े गए दर्जनों परीक्षार्थी, हस्ताक्षर-मोहर को लेकर छात्रों में आक्रोश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की बीएड प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षा…

3 hours ago

सुथनी प्लांट का नगर आयुक्त अजय जैन ने किया निरीक्षण

कार्यप्रणाली पर दिए अहम निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर आयुक्त अजय जैन ने ग्राम सुथनी में…

3 hours ago

प्रेरणा दिवस संत समागम का भव्य आयोजन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l संत निरंकारी सत्संग भवन सूरजकुंड में आयोजित प्रेरणा दिवस संत समागम के…

3 hours ago

निजी गाड़ी छोड़ ऑटो से जिला मुख्यालय पहुंचे सदर विधायक, ऊर्जा संरक्षण का दिया संदेश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर ऊर्जा संरक्षण…

3 hours ago

भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री का सिकंदरपुर में आगमन, पूर्व विधायाक के आवास पर हुआ भव्य स्वागत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) भारतीय जनता पार्टी बिहार एवं झारखंड प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन…

5 hours ago

जमीन मालिक की गैरमौजूदगी का उठाया फायदा

मृतक के नाम पर फर्जी व्यक्ति खड़ा कर कराई रजिस्ट्री डीएम से गुहार के बाद…

5 hours ago