अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डॉ भीमराव अंबेडकर की मनाई गई जयंती

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा की अध्यक्षता में भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस क्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।अपर जिलाधिकारी ने इस अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर की विद्वता की चर्चा करते हुए कहा कि उन विषम परिस्थितियों में, जब यह हमारा देश गुलाम था उन्होंने 32 डिग्रियां अर्जित की और वे 09 भाषाओं के जानकार थे। उन्होंने कहा कि उन्हें संविधान समिति का अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर का उद्देश्य समाज को शिक्षित करना था उनका मानना था कि जब समाज शिक्षित होगा तभी देश शिक्षित होगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पाण्डेय ने कहा कि समाज के निर्बल वर्गों के प्रति उनका योगदान अतुलनीय है।
इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, प्रशासनिक अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, अतुल कुमार श्रीवास्तव, सी आर ए बृजेश श्रीवास्तव, डी एल आर सी संतोष कुमार, दिलीप, पंकज कनौजिया, विनोद पासवान, राकेश गौतम, अवधेश, रवि, और समस्त कलेक्ट्रेट तथा अन्य पटल के विभिन्न कर्मचारी गण मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

3 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

3 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

3 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

3 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

3 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

3 hours ago