गांव पहुंचने पर डा. अंशु का हुआ भव्य स्वागत

पहले प्रयास में एमसीआई परीक्षा में ऑल इंडिया 10 वां रैंक

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
विकास खण्ड तमकुही के ग्राम पंचायत देवपोखर के, राजस्व गांव किशुनदेवपट्टी निवासी डा. अंशु शुक्ला के गांव पहुंचने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीण इलाके की बेटी की बड़ी उपलब्धि के बाद नारी सशक्तिकरण का उदाहरण सजीव हो उठा।सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों के साथ बेटियों ने घर से निकलकर भव्य स्वागत किया।अंशु ने जनवरी माह में एमसीआई 2022 की परीक्षा पहले ही प्रयास में उतीर्ण कर, ऑल इंडिया 10वां रैंक हासिल किया था, जिससे क्षेत्र सहित समूचा जिला गौरवांवित था।सेवानिवृत्त एसआई राष्ट्रपति पदक से सम्मानित देवेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में ढ़ोल नगाड़ो के साथ बुजुर्गों, महिलाओ,युवाओ सहित सैकड़ो शुभचिंतकों ने अंशु को माला पहनाकर स्वागत किया।अंशु ने बताया कि मन मे दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो, किसी भी लक्ष्य को आसानी से पाया जा सकता है।अंशु के पिता पूर्व सैनिक अरविंद शुक्ला गोरखपुर फर्टीलाइजर में कार्यरत हैं।इस दौरान ग्राम प्रधान रामनारायन सिंह, रुद्रप्रताप सिंह,अजीत राय,नीरज त्रिपाठी, प्रभाकर पाण्डेय,अशोक तिवारी,विनोद शर्मा,डा. छोटेलाल प्रसाद,रामप्रसाद,राकेश श्रीवास्तव,प्रकाश सिंह, आयुषी,रौशनी,छोटी,शालू आदि लोगों ने स्वागत किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

किश्तवाड़ एनकाउंटर: जैश का सैफुल्लाह ग्रुप खत्म

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…

7 hours ago

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: केंद्रीय बजट 2026 पर आगरा दक्षिण में व्यापक चर्चा

आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…

7 hours ago

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

11 hours ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

12 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

12 hours ago