पूर्व नगर सेवक और सेविका समेत दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवादी में किया प्रवेश

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
मुंब्रा -कौसा के पूर्व नगर सेवक व नगरसेविका समेत दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शरद चंद्र पवार पार्टी एनसीपी गुट को छोड़कर अजित दादा पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व नगरसेवक जफर नोमानी, पूर्व नगरसेविका हाफिजा नाईक,अशरीन इब्राहिम राउत, रूपाली गोटे,हसीना अब्दुल अजीज शेख,अंसारी साजिया परवेज सरफराज के अलावा नेहा नाईक कफिल शेख,सय्यद शामवील हसन,इब्राहिम राऊत, मुमताज शाह, महफूज शेख मामा, इनके अलावा कलवा से प्रकाश बर्डे, रीता यादव, ताकि चिवलकर समेत दर्जनों लोगों ने पार्टी में प्रवेश किया है। बता दें पूर्व नगरसेवक जफर नोमानी को कलवा मुंब्रा विधानसभा अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है, सैयद शामवील हसन को मुंब्रा- कलवा स्टूडेंट विंग का अध्यक्ष बनाया गया है और महफूज शेख मामा को शिल ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है, मुमताज शाह को मुंब्रा- कलवा का महासचिव बनाया गया है अथवा कार्यकर्ता के पद पर नेहा नाइक , इब्राहिम राऊत,कफिल शेख को नियुक्त किया गया है। यह तमाम पदों की नियुक्ति पत्र अजित दादा पवार के हाथों से नजीब मुल्ला,आनंद परांजपे और समस्त राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी की मौजूदगी में दिया गया। अजित दादा पवार के एनसीपी पार्टी की ओर से कहा गया साथ ही कयास लगाया जा रहा है कि इन पूर्व नगरसेवक व नगरसेविकाओं व पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा शरदचंद्र पवार की एनसीपी पार्टी के कलवा- मुंब्रा के प्रमुख पदों पर बैठे सैकडों पदाधिकारियों के अलावा कुछ पूर्व नगरसेवक व नगरसेविकाएं छोड़कर अजित दादा पवार गुट के एनसीपी में शामिल होने वाले हैं। जिससे अभी शरदचंद्र पवार की पार्टी एनसीपी को झटका तो लगा ही, सबसे बड़ा झटका कलवा- मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र के विधायक जितेंद्र आव्हाड को लगा है और आगे लगने वाला है।

rkpnews@desk

Recent Posts

जनपद में चल रहे जिमों की स्थिति पर एक नजर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…

27 minutes ago

अवकाश प्राप्त अध्यापक प्रेम शंकर पांडे का 78 वर्ष की आयु में निधन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…

29 minutes ago

तहसील दिवस में जनसमस्याओं का हुआ निस्तारण, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…

31 minutes ago

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

3 hours ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

3 hours ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

3 hours ago