शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के मीरानपुर कटरा में बुधवार को हुल्हासनगरा फाटक पर 8 गौवंश की दर्दनाक मौत तो वहीं 500 मीटर की दूरी पर 4 और गौवंश और मृत पाए गए, तो वही 2 गौवंश जख्मी पड़े हुए थे, जिनका उपचार कराकर गौशाला भिजवाया गया।
राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा को आज सुबह सूचना मिली कि कई गौवंश की ट्रेन है हादसे में मौत हो गई है, जबकि दो गौवंश जख्मी पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे, ह्रदयविदारक दृश्य देखकर उनके आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने तत्काल एडीजी बरेली, आईजी बरेली, डीएम शाहजहांपुर, एसडीएम तिलहर, एसएचओ कटरा सभी को घटना के बारे में बताया, तो वही मौके पर पहुंचे एसएचओ कटरा उन्होंने 2 किलोमीटर तक प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा के साथ घटना का जायजा लिया तो वही जेसीबी मंगा कर गौवंश का अंतिम संस्कार करवाया और दो जख्मी गौवंश का इलाज करा कर गौशाला भिजवाया। 2 दिन में लगभग 25 गौवंश की ट्रेन हादसे में मौत हुई है, यह बहुत ही दुखद घटना है। प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा के साथ जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र राठौर, जिला मंत्री आरेंद्र यादव, जिला महामंत्री सचिन राठौर, कटरा नगर अध्यक्ष कृष्णा गंगवार, कटरा नगर सचिव नर्सिंग बरेली जिला महामंत्री पप्पू शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। तो वही एसएचओ कटरा रविंद्र गुप्ता के साथ पूरा पुलिस बल इस सहयोग लगा रहा।
ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…