दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को बनाया बंधक, दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इनकार
आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर गांव में रौनापार थाना क्षेत्र के तुरकौली गांव से दलित बस्ती में बारात आई थी। बारात लगभग 09 बजे आलमपुर पहुंची और धूमधाम से द्वारपूजा के बाद घरातियों ने बारातियों का सेवा सत्कार किया। देर रात्रि हिंदू विधि विधान के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। विवाह के बाद पर सुबह लड़का कोहबर में जाने से इनकार कर दिया। बाहर दरवाजे पर खड़ी गाड़ी में बैठा रहा, लड़की जब आयी तो गाड़ी में बैठकर चली गयी। जब दूल्हे की गाड़ी आधे रास्ते पहुंची तो लड़के ने फोन कर के लड़की के घर वालों से कहा कि दहेज में अंगूठी, माला नहीं मिला है और वह लड़की को पुनः लेकर ससुराल पहुंंच गया।
लड़की पक्ष द्वारा काफी मान-मनौव्वल की गई लेकिन दूल्हा मानने को तैयार नहीं हुआ। आक्रोश में आकर लड़की पक्ष वालों ने लड़के को बंधक बना लिया। लगभग दो बजे मौके पर पुलिस पहुंची और लड़के को छुड़ा कर दोनों पक्षो को लेकर थाने लायी।
थाने में मामले को लेकर जमकर पंचायत चली, लड़की पक्ष वाले 6 लाख रूपये सहित विवाह में हुए खर्च की मांग करने लगे, वहीं लड़की अब अपने ससुराल जाने से इनकार कर रही है। बता दें कि 6 माह पूर्व यह शादी तय हुई थी। गोद भराई आदि लड़की के पिता ने सामर्थ्य के अनुसार दिया था।
परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…
छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…