पति सहित चार लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंजरिया निवासिनी शिव कुमारी व ग्राम गुजरा निवासिनी ताजरुन निशा ने अपने पति समेत ससुराल के चार लोंगों के विरुद्ध स्थानीय थाने में दहेज उत्पीड़न व मारपीट का अभियोग पंजीकृत कराया है ।
ग्राम बंजरिया निवासिनी शिव कुमारी ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पति संतोष, ससुर पहलवान,सास कुंता व ननद सुनीता एक राय होकर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर मारते पीटते है। दूसरी तरफ ग्राम गुजरा निवासिनी ताजरुन निशा द्वारा थाना पयागपुर के ग्राम गोदौरा निवासी अपने पति नफीस व सास नजमा तथा विवाहित ननद रजिया व ननद के पति जुबेर के विरुद्ध दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारने पीटने की तहरीर थाने पर दी गई है । थाना अध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर में नामित आरोपियों के विरुद्ध धारा 498-A,323,504,506 आई पी सी तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 व चार के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

साइबर ठगी के 97 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…

1 hour ago

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से छात्रों और नागरिकों का सर्वांगीण विकास संभव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था रविदास समाज कल्याण सेवा संस्थान, भैंसाहा के तत्वावधान में…

1 hour ago

महिला सफाई मित्र ने नगर विकास मंत्री का किया आत्मीय स्वागत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ में स्वच्छता…

1 hour ago

सदर तहसील में आयुष्मान कार्ड शिविर, 50 लाभार्थियों के बने कार्ड

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर शून्य गरीबी में चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक…

1 hour ago

दलित बस्ती क़ी जर्ज़र सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण

खण्ड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित बस्ती…

1 hour ago

पिस्टल से खेलना पड़ा भारी, दोस्त के सिर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज में मौत

समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान में चार दोस्त कर रहे थे पार्टी, हथियार में…

1 hour ago