डबल मर्डर: धुमनगर में दो युवकों की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत

सीतामढ़ी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के धुमनगर में रविवार को दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान रुपौली रुपहरा पंचायत निवासी दिलीप कुमार और भल्ली गांव निवासी राजेश पासवान के रूप में हुई है।

रविवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने बंसवारी इलाके में दोनों युवकों के शव देखे। युवकों को चेहरे पर गोली मारी गई थी, जिससे उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है।

घटना की जानकारी मिलते ही बथनाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। FSL टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मृतकों के परिजनों से पूछताछ कर हत्या के कारणों की पड़ताल में जुटी है।

अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या किस वजह से की गई। पुलिस ने आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है। पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की असली वजह और अपराधियों की पहचान सामने आ सकेगी।

इस डबल मर्डर ने पूरे धुमनगर और आसपास के क्षेत्र में डर और तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

फोटो सौजन्य से पीके

Editor CP pandey

Recent Posts

भूटान में कुदरत का कहर? GLOF से मचा हड़कंप, NDRF अलर्ट और निचले इलाकों को खाली कराने की तैयारी

ग्लेशियल झील फटने से हड़कंप! असम-बंगाल पर बाढ़ का खतरा, हजारों लोग सुरक्षित ठिकानों पर…

5 hours ago

कुशीनगर में शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप! खेलकूद से ऑडिट तक वसूली का दावा

कसया के शिक्षा विभाग में कथित वसूली का मामला गरमाया! खेलकूद, ऑडिट और एमडीएम रजिस्टर…

6 hours ago

कोई समाज सुधारक, कोई सुरों का जादूगर: 30 अक्टूबर को याद की जाने वाली महान विभूतियां

30 अक्टूबर विशेष: आज के दिन दुनिया को अलविदा कह गईं ये महान हस्तियां, सिनेमा…

8 hours ago