Categories: Uncategorized

कठुआ में बादल फटने से चार की मौत, छह घायल

बचाव व राहत कार्य जारी, मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल ने जताया दुख

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)के कठुआ जिले में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात बादल फटने से चार लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना जिले के एक सुदूर गांव में हुई, जहां अचानक आए मलबे और बाढ़ के पानी ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया।गांव तक पहुंचने वाले रास्ते भी बंद हो गए हैं, जिससे राहत और बचाव कार्यों में बाधा आ रही है। फिलहाल पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्यों में जुटी हैं।प्रशासन ने बताया कि जम्मू–पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी इस आपदा का असर हुआ है। कठुआ के बागड, चांगडा और दिलवान-हुतली गांवों में भूस्खलन दर्ज किया गया, हालांकि वहां किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। भारी बारिश के चलते इस क्षेत्र के जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और उझ नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है। प्रशासन ने लोगों से जलाशयों और नदियों से दूर रहने की अपील की है।मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा—“कठुआ के कई इलाकों में बारिश के कारण हुए विनाशकारी भूस्खलन में लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ है। यह त्रासदी मन को स्तब्ध कर देने वाली है।” उन्होंने बताया कि वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संपर्क में हैं और राहत व बचाव कार्यों की लगातार निगरानी कर रहे हैं।सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें मिलकर बचाव कार्यों में लगी हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में तैनात कर समन्वय और सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

21 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

21 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

21 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago