तनाव ग्रस्त न रहें कभी भी

कुछ मित्र ऐसे अवश्य होते हैं,
चाहे पास रहें अथवा दूर रहें,
बात कर सकें या नहीं कर सकें,
पर हमेशा महत्व पूर्ण होते हैं।

सात सत्य बातें महत्वपूर्ण हैं,
दर्पण कभी झूठ नहीं बोलता,
ज्ञान कभी भयभीत नहीं करता,
अध्यात्म मोह नहीं होने देता है l

सत्य कमजोर नहीं होने देता,
सच्चा प्रेम ईर्षा नहीं करने देता,
विश्वास दुखी नहीं होने देता,
कर्म असफल नहीं होने देता ।

सच तो है आदमी आदमी को क्या
देता है जो भी देता है, ख़ुदा देता है,
अपनी तुलना किसी से नहीं करना,
हर फल का अपना स्वाद होता है।

सतयुग नहीं, यह कलयुग है साहब,
यहाँ कद्र उस किरदार की नही होती,
जो सच में अपना रिश्ता निभाता है,
कद्र उसकी है, जो दिखावा करता है।

जितना विनम्र, कृतज्ञ, सर्वग्राही है,
जीवन में उतना ऊपर तक जाता है,
जड़ें जितनी गहरी ज़मीन में होती हैं,
उस पेंड़ की लम्बाई आसमान छूती है।

जीवन में कुछ भी स्थायी नही होता है
परिस्थिति कैसी भी हो, बदलती है,
अच्छी हो तो भी और खराब हो तो भी,
आदित्य तनावग्रस्त न रहें कभी भी।

डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpnews@desk

Recent Posts

गोवंश आश्रय स्थल में मिली गंभीर लापरवाही, सीडीओ ने जताई नाराजगी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…

2 hours ago

1965 युद्ध के शहीद हवा सिंह लांबा की स्मृति में रक्तदान शिविर, 86 युवाओं ने किया रक्तदान

झज्जर (राष्ट्र की परम्परा)। वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक…

2 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाया तांडव, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…

4 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

7 hours ago

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

7 hours ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

8 hours ago