कुछ मित्र ऐसे अवश्य होते हैं,
चाहे पास रहें अथवा दूर रहें,
बात कर सकें या नहीं कर सकें,
पर हमेशा महत्व पूर्ण होते हैं।
सात सत्य बातें महत्वपूर्ण हैं,
दर्पण कभी झूठ नहीं बोलता,
ज्ञान कभी भयभीत नहीं करता,
अध्यात्म मोह नहीं होने देता है l
सत्य कमजोर नहीं होने देता,
सच्चा प्रेम ईर्षा नहीं करने देता,
विश्वास दुखी नहीं होने देता,
कर्म असफल नहीं होने देता ।
सच तो है आदमी आदमी को क्या
देता है जो भी देता है, ख़ुदा देता है,
अपनी तुलना किसी से नहीं कर सकते,
हर फल का अपना अलग स्वाद होता है।
सतयुग नहीं, यह कलयुग है साहब,
यहाँ कद्र उस किरदार की नही होती है,
जो वास्तव में सच का रिश्ता निभाता है,
कद्र उसकी होती है, जो दिखावा करता है।
जितना विनम्र, कृतज्ञ, सर्वग्राही होता है,
वह जीवन में उतना ही ऊपर तक जाता है,
जड़ें जितनी गहरी ज़मीन में होती हैं,
उस पेंड़ की लम्बाई आसमान छूती है।
जीवन में कुछ भी स्थायी नही होता है
परिस्थिति कैसी भी हो, बदलती है,
अच्छी हो तो भी और खराब हो तो भी,
आदित्य तनावग्रस्त न रहें कभी भी।
•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
फोटो राहुल गांधी के x से नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मुख्य चुनाव आयुक्त…
मानवाधिकार, समानता और न्याय की अलख जगाने वाली शख्सियत को काव्यात्मक नमन नवी पिल्लई जिसने…
चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…
प्रदेश सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ नगर…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जूरिस्ट्स फेडरेशन (जुरिस्ट्स फेडरेशन) के अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने संगठन के…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की…