विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर ट्रामा सेंटर में किया रक्तदान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
प्रकाश हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर के ब्लड बैंक सेंटर में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विशाल ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेश अग्रवाल एवं एसीएमओ डॉ आर एन सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रकाश नर्सिंग स्कूल में प्रशिक्षणरत छात्र छात्राओं ने रक्तदान किया।
विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं प्रकाश हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर मनीष कुमार राय ने उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि एक व्यक्ति के रक्तदान करने से 3 लोगों की जान बचाई जा सकती है, अतः आप सभी लोग ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करें। जिससे किसी भी मरीज को ब्लड की कमी ना हो। उन्होंने कहा कि यह रक्तदान शिविर 14 जून 2023 से 21 जून 2023 तक चलेगा और आप सभी किसी भी समय आकर रक्तदान कर सकते हैं। शिविर में बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु चिकित्सक तथा प्रकाश नर्सिंग कॉलेज एवं प्रकाश हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने भी रक्तदान किया। बुधवार को कुल 20 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर डॉ नितिश राय न्यूरो सर्जन, डॉक्टर सौरभ आनंद हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ राकेश सिंह डेंटल रोग, डॉक्टर यू पी मिश्रा हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ वरुण गुप्ता जनरल सर्जन, डॉक्टर जैनब फातिमा महिला रोग विशेषज्ञ, डॉ ताबीश अख्तर नेत्र रोग विशेषज्ञ आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का वातायन विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

2 hours ago

स्वच्छता रैली, रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य जागरूकता के साथ एनएसएस शिविर का छठा दिवस संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

2 hours ago

‘वंदे मातरम् चौक’ बनाने की मांग, राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने की पहल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में राष्ट्रभक्ति को सशक्त करने और जनभावनाओं के…

3 hours ago

एआई तकनीक से डिजाइन और विनिर्माण पर विशेषज्ञों का मंथन शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 20…

3 hours ago

छात्रावास में सजी कला की महफिल, नृत्य-गायन व काव्य से छात्राओं ने जीता दिल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास में नृत्य, गायन…

3 hours ago

डंपरों की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक हादसों पर सख्ती

मंडलायुक्त, डीआईजी, एसएसपी व डीएम का कड़ा निर्देश—नियम तोड़ने पर कार्यदाई संस्थाएं होंगी जिम्मेदार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 hours ago