वलीदपुर बड़ी बाजार में सुलभ शौचालय न होने से लोगो को हो रही परेशानी

मोहम्दाबाद/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
नगर पंचायत वलीदपुर बड़ी बाजार में सुलभ शौचालय न होने से बाजार में आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
नगर पंचायत वलीदपुर के बड़ी बाजार में सप्ताह मे दो दिन रविवार और बृहस्पतिवार को बाजार लगती है, जिसमें दूर-दूर से लोगों का आना जाना लगा रहता है। इस बीच किसी को अगर शौच की जरुरत पड़ गई तो उसको बाजार के बाहर दूर खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। ऐसे में बाजार आने जाने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नगर पंचायत वलीदपुर की सप्ताह के दो दिन लगने वाली बाजार बहुत ही मशहूर है बाजार में मुबारकपुर, देवलास, ढोलना, कटाई, भुवना तथा अगल-बगल गांव से भारी संख्या में लोगों का आना जाना रहता है। नगर के राजकुमार, आशीष, मुबारक, प्रदीप ,तारकेश्वर आदि लोगों का कहना है कि बड़ी बाजार में सुलभ शौचालय का होना अतिआवश्यक हैं, क्योंकि बाजार में दूर दर से लोग आते हैं जिनको शौचालय की जरूरत पड़ती है तो बाजार से बाहर दूर जाना पड़ता है जिससे सभी को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इसलिए नगर पंचायत प्रशासन से हम लोग मांग करते हैं की बड़ी बाजार में एक सुलभ शौचालय जल्द से जल्द बनवाया जाए ।

rkpshomnath

Recent Posts

9,799 पदों पर नियुक्ति का इंतजार! तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे परिचारी अभ्यर्थी, पुलिस से टकराव जैसे हालात

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को परिचारी पद के…

5 hours ago

बिहार एमएलसी चुनाव में बीजेपी ने खोले पत्ते, चारों सीटों पर उम्मीदवार घोषित; 23 अक्टूबर को मतदान

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होने…

5 hours ago

TRE-4 में नौकरी का मौका बढ़ा, BPSC ने जोड़े 932 नए पद; 26 अक्टूबर तक आवेदन

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0)…

5 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर याचिका से गरमाया मामला, सुप्रीम कोर्ट अगले सप्ताह करेगा सुनवाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से जुड़े एक…

6 hours ago

गाली-गलौज रोकने को कहा तो भड़क गया रिश्ते का देवर, पीछे से पेट में घोंपा चाकू; महिला की मौत

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चित्राहाट थाना क्षेत्र के बलीपुरा गांव में रविवार देर रात…

8 hours ago